फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Now postmen will give a certificate of survival at home

अब घर पर ही डाकिए देंगे जीवित होने का प्रमाण पत्र

Sat, 14 Nov 2020 01:28 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 14 Nov 2020 01:28 AM IST
विज्ञापन
Now postmen will give a certificate of survival at home
EPFO
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के पेंशनधारक डाक विभाग की मदद से घर बैठे जीवित होने का प्रमाण  पत्र दे सकेंगे। उन्हें ईपीएफओ या संस्थान के कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने पर डाकिए या ग्रामीण डाक सेवक पेंशनर के घर जाकर जीवित होने का डिजिटल प्रमाण पत्र जारी करेंगे। इसके लिए शुक्रवार को ईपीएफओ और डाक विभाग के बीच समझौता हुआ। इसके लिए पेंशनर को 70 रुपये शुल्क के रूप में नगद देने होंगे। 
विज्ञापन


समझौता पर हस्ताक्षर करने वाले सहायक भविष्य निधि आयुक्त पेंशन अकील सिद्दीकी ने बताया कि वेबसाइट पर ऑनलाइन अनुरोध भेजना होगा। पोस्ट इन्फो एप डाउनलोड करके मोबाइल से भी ऑनलाइन अनुरोध किया जा सकता है। इस पर पेंशनधारक को नाम, पता, पिनकोड आदि जानकारी देनी होगी। इसके बाद एक ओटीपी आएगा।
विज्ञापन


इसके 48 घंटे के भीतर संबंधित क्षेत्र का डाकिया या ग्रामीण डाक सेवक जीवन प्रमाण के लिए संपर्क करेंगे। सहायक आयुक्त ने बताया कि प्रयागराज और कौशाम्बी में 366 डाकियों की मदद से यह सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आने वाले अन्य जिलों में भी पेंशनर्स इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। व्हाट्सएप नंबर 9336677186 या फोन नंबर 0532-2401619 पर अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हज यात्रा के लिए आवेदन 10 तक
प्रयागराज। हजयात्रा के लिए आवेदन शुरू हो गया है और इसकी आखिरी तारीख 10 दिसंबर है। कोविड-19 के मद्देनजर इस बार यात्रा को लेकर कई तरह की पाबंदियां लगाई गई हैं। इसमें  सऊदी अरब सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का भी ध्यान रखा गया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शिव प्रकाश तिवारी ने बताया कि इस वर्ष 18 से 65 वर्ष आयु वर्ग के लोग ही हज यात्रा पर जा सकेंगे। बच्चे और बुजुर्ग नहीं जा सकेंगे। आयु की गणना सात नवंबर से की जाएगी। शिव प्रकाश ने बताया कि एक परिवार से अधिकतम तीन लोग आवेदन कर सकते हैं। सऊदी अरब में 30 से 35 दिन ही रुकने की अनुमति होगी।


मतदाता सूची में 17 से जुड़वा सकेंगे नाम
प्रयागराज। मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य 17 नवंबर से शुरू होकर 15 दिसंबर तक चलेगा। एक जनवरी 2021 को 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के लोग इस दौरान मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। नाम कटवाने, संशोधन आदि के लिए भी दावे किए जा सकेंगे। इस दौरान कई तिथियों को विशेष अभियान भी चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed