फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Now five times Namaz by social distancing in mosques, Muslim religious leaders issued guideline

मस्जिदों में अब दूरी बनाकर पांचों वक्त की नमाज, मुस्लिम धर्म गुरुओं ने जारी की गाइडलाइन

Sun, 27 Sep 2020 11:14 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 27 Sep 2020 11:14 AM IST
सार

मुस्लिम धर्म गुरुओं की गाइड लाइन

  1. 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के मस्जिद आने पर रोक
  2.  60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग मस्जिदों में आने की बजाए घरों पर ही पढ़ें नमाज
  3. खांसी, बुखार, जुकाम या किसी तरह की और बीमारी से ग्रसित लोगों को मस्जिदों में नहीं मिलेगा प्रवेश।
विज्ञापन
Now five times Namaz by social distancing in mosques, Muslim religious leaders issued guideline
नमाज अदा करते नमाजी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धर्मस्थलों में एक साथ सौ लोगों को प्रवेश करने की एडवाइजरी के बाद कोविड-नियमों के तहत मस्जिदों में सामूहिक तौर पर नमाज शुरू हो गई है। शनिवार को पहली बार पांचों वक्त की नमाज मस्जिदों में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए अदा कराई गई। इसके लिए मुस्लिम धर्म गुरुओं ने अपनी ओर से गाइड लाइन जारी कर दी है। धर्म गुरुओं की गाइड लाइन पर ही मस्जिदें खोली जा रही हैं। बच्चों, बुजुर्गों और बीमारों को मस्जिदों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


शनिवार को मस्जिदों के दरवाजों, दीवारों और फर्शों को नमाज से पहले सैनिटाइज कराया गया। नमाज से पहले सैनिटाइजेशन कराने के लिए कहा गया है। इसके लिए इंतजामियां कमेटियों की ओर से इंतजाम किए गए हैं। उपासना स्थलों में एक साथ सौ लोगों की उपस्थिति में धार्मिक गतिविधियां शुरू करने की शासन की एडवाइजरी के बाद प्रयागराज में उलेमाओं ने गाइड लाइन जारी कर दी है। इसके दृष्टिगत मस्जिदों को लेकर जारी धर्म गुरुओं की गाइड लाइन में कहा गया है कि नमाज के लिए मस्जिद आने वाले घर से ही वजू करके आएं।
विज्ञापन


फासले के साथ ही नमाज अदा करने के लिए कहा गया है। मस्जिदों में भीड़ जमा न करने की सलाह दी गई है। फिलहाल बच्चों और बुजुर्गों को मस्जिदों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जुमे की नमाज के लिए भी यही व्यवस्था रहेगी। मास्क लगाकर नमाज अदा करने के साथ मस्जिदों से चटाई व कालीन हटाने को कहा गया है। नमाज से पहले फर्श सैनिटाइज करने, वजूखाने में साबुन रखने और वजू करते वक्त साबुन से हाथ धोना जरूरी किया गया है। मस्जिदों में रखी टोपियों का इस्तेमाल करने को कहा गया है। गले न मिलने और हाथ न मिलने की भी हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
  • सभी मस्जिदों में कोविड-19 की गाइड लाइन के तहत  पांचों पहर की नमाज शुरू करा दी गई है। इसके लिए खासतौर से सैनिटाइजेशन के इंतजाम किए गए हैं। बिना मास्क के किसी भी नमाजी को मस्जिदों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सौ से अधिक लोग जुमे की नमाज में भी हिस्सा नहीं ले सकेंगे। शासन की एडवाइजरी के अनुसार तय मानक पूरा होते ही मस्जिदों के गेट बंद कर दिए जाएंगे। -शफीक अहमद शरीफी, मुफ्ती शहर-ए-काजी।
  • अभी कोई गाइड लाइन नहीं मिली है, लेकिन धार्मिक गतिविधियां कुछ शर्तों के साथ शुरू कराने की सरकार की घोषणा के बाद मस्जिदों में नमाज कोविड-नियमों का पालन करते हुए शुरु कराई गई है। दूरी का पालन करते हुए मास्क लगाकर ही नमाज अदा की जाएगी। हसन रजा जैदी, इमाम-ए-जुमा, शिया जामा मस्जिद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed