फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Non Inspector transferred of three inspectors posted in the district

जिले में तैनात तीन इंस्पेक्टरों का गैरजनपद तबादला

Fri, 20 Sep 2019 01:55 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
Non Inspector transferred of three inspectors posted in the district
Non Inspector transferred of three inspectors posted in the district
प्रयागराज। कार्यों में शिथिलता व अन्य लापरवाही बरतना जिले में तैनात तीन इंस्पेक्टरों को भारी पड़ा। शिकायतों की जांच के बाद उनका तबादला गैरजनपद के लिए कर दिया गया है। इनमें नैनी, धूमनगंज व हंडिया थाने के प्रभारी शामिल हैं। फिलहाल यह नहीं पता चल सका है कि उन्हें कहां भेजा गया।
विज्ञापन

एडीजी सुजीत पांडेय ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद ही अपने तेवर साफ कर दिए थे। मातहतों संग पहली ही बैठक में उन्होंने साफ कर दिया था कि कार्यों में शिथिलता व किसी भी तरह की अनियमितता वह बर्दाश्त नहीं करेंगे। शिकायतें मिलने पर उनकी जांच कराई जाएगी और कोई दोषी मिलता है तो उस पर कार्रवाई तय है। इसके बाद से ही कयास लगाए जाने लगे थे कि लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई तय है। सूत्रों की मानें तो शिकायतों के आधार पर एडीजी ने कुछ थाना प्रभारियों की जांच भी शुरू करा दी थी। बुधवार को उन्होंने धूमनगंज इंस्पेक्टर विजय सिंह, नैनी इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह व हंडिया इंस्पेक्टर राजकिशोर का गैरजनपद तबादला कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि धूमनगंज में महीने भर पहले हुए तिहरे हत्याकांड से सूबे में हड़कंप मच गया था। इस मामले में पुलिस की लापरवाही की बात सामने आई थी। इसके अलावा फरियादियों से अभद्रता की भी शिकायतें थीं। मौजूदा वक्त में हंडिया में तैनात राजकिशोर के मऊआइमा में प्रभारी रहने के दौरान ही बैंक मैनेजर अनिल कुमार दोहरे की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। इस मामले का आज तक खुलासा नहीं हो सका है। घटना के चार दिन बाद उन्होंने मुठभेड़ में इश्तियाक नाम के बदमाश को गिरफ्तार करने का दावा किया था लेकिन घटनास्थल के हालात व घायल के बयान के बाद उनके दावों पर भी सवाल खड़े हुए थे। दरअसल मौके से पुलिस ने जिस तमंचे की बरामदगी दिखाई थी उसमें ट्रिगर ही नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर बात करें नैनी की तो यहां भी कई तरह की शिकायतें एडीजी के पास पहुंची थीं। खासतौर से अवैध वसूली व शिकायत पर कार्रवाई न करने की शिकायतें थीं। अवैध वसूली के मामले में तो सरगम चौराहे से रंगेहाथ एक प्राइवेट व्यक्ति व दो सिपाहियों को दो आईपीएस अफसरों ने पकड़ा था। इन पर कार्रवाई के साथ ही मामले में चौकी इंचार्ज पर भी गाज गिरी थी। फिलहाल यह नहीं पता चल सका कि तीनों को तबादले के तहत किस जनपद मेें भेजा गया है। हालांकि इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप है।

धूमनगंज, नैनी व हंडिया थाना के प्रभारी पद पर तैनात तीनों इंस्पेक्टरों को गैरजनपद स्थानांतरित किया गया है। जनहित में प्रशासनिक व्यवस्था के कुशल संचालन के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है।
सुजीत पांडेय, एडीजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed