{"_id":"58052b3f4f1c1bac2d703319","slug":"no-shortage-karwa-chauth-makeup","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलह शृंगार में न रह जाए कोई कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलह शृंगार में न रह जाए कोई कमी
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद।
Updated Fri, 15 Sep 2017 03:23 PM IST
विज्ञापन
करवा चौथ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखंड सौभाग्य के लिए बुधवार को महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखेंगी। व्रत और पूजा में कोई कमी न रह जाए, इसके लिए घरों में तैयारियां चल रहीं हैं। नव विवाहिताओं में विशेष उत्साह है। चौक, सिविल लाइंस और कटरा समेत सभी छोटे-बड़े बाजारों में विशेष रौनक है। पूजा के सामान से लेकर शृंगार के सामानों की खरीदारी में महिलाएं घंटों गुजार रही हैं। सोलह शृंगार के लिए ब्यूटी पार्लरों में भी बुकिंग करा चुकी हैं।
करवाचौथ की खरीदारी के लिए दोपहर से लेकर देर शाम तक बाजारों में भीड़ रही। मिट्टी के खूबसूरत करवे, डिजाइनर चलनी, सीका से लेकर सुहाग के सामन खूब बिके। मिट्टी के सादे और डिजाइनर करवे के साथ पीतल के करवे की भी खरीदारी हुई। सादे छोटे करवे की कीमत जहां 40 रुपये से शुरू है तो बड़े डिजाइनर करवे की कीमत 60 रुपये है। इसी तरह चलनी 30 से 40 रुपये में बिक रही है।
साड़ी और सूट के मैचिंग की बिंदी, चूड़ी, कड़े, नेल पॉलिश, आलता, काजल, ज्वैलरी आदि खरीदने के लिए दुकानों में महिलाओं की भीड़ रही। टेलरों के यहां भी ब्लाउज, सूट और साड़ी लेने के लिए लाइन लगी रही। सिविल लाइंस स्थित ब्यूटी प्वाइंट की सविता छाबड़ा ने बताया कि करवाचौथ में तैयार होने के लिए महिलाओं ने एडवांस बुकिंग करा रखी है। किसी ने सिर्फ हेयर स्टाइल के लिए तो किसी ने पूरे शृंगार के लिए बुकिंग कराई है।