फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   No recruitment in Basic Education Department for those who pass Junior TET

जूनियर टीईटी पास करने वालों की बेसिक शिक्षा विभाग में कोई भर्ती नहीं  

Wed, 16 Jun 2021 10:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 16 Jun 2021 10:47 PM IST
सार

  • प्रदेश में 2017 में नई सरकार के गठन के बाद जूनियर, माध्यमिक विद्यालयों में भर्ती के लिए अभ्यर्थी करते रहे इंतजार

विज्ञापन
No recruitment in Basic Education Department for those who pass Junior TET
tet - फोटो : amar ujala

विस्तार

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों के लिए 2011 में टीईटी शुरू होने के बाद कोई भर्ती नहीं की गई। सरकार की ओर से एडेड जूनियर हाईस्कूलों में भर्ती के लिए 1894 पदों की घोषणा तो हुई लेकिन परीक्षा आज तक भर्ती नहीं हो सकी। 2011 में टीईटी पास करने वाले अभ्यर्थियों की टीईटी पात्रता भी इस बीच खत्म हो गई। अब प्रदेश सरकार की ओर से टीईटी को आजीवन मान्य किए जाने के बाद जूनियर टीईटी पास अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से नई शिक्षक भर्ती घोषित करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


प्रदेश में पहली बार 2011 में शिक्षक पात्रता परीक्षा शुरू हुई, इसके बाद जूनियर में विज्ञान वर्ग के लिए एक भर्ती हुई परंतु जूनियर हिंदी, संस्कृत एवं सामाजिक विज्ञान विषय वर्ग के लिए कोई भर्ती घोषित नहीं की गई। अब हिंदी, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान विषय के साथ जूनियर टीईटी पास करने वाले अभ्यर्थियों ने प्रदेश सरकार से बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में खाली शिक्षकों के पद भरे जाने की मांग की है। अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार ने भर्ती घोषित नहीं की तो वह तय आयु सीमा के बाहर हो जाएंगे। ऐसे में उन्हें मिला अवसर जाता रहेगा।
विज्ञापन


जूनियर हाईस्कूलों एवं सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में अपने चार साल के कार्यकाल में प्रदेश सरकार कोई नई शिक्षक भर्ती पूरी नहीं कर सकी। प्रदेश सरकार की ओर से एडेड जूनियर हाईस्कूलों के लिए 390 प्रधानाध्यापक एवं 1504 सहायक अध्यापक की भर्ती घोषित की गई थी। इस बीच कोरोना संकट के कारण अप्रैल में प्रस्तावित यह भर्ती परीक्षा भी नहीं कराई जा सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed