फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Nithari case: Surendra Koli and Pandher's hanging will be heard again on September 12

निठारी कांड: इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुरेद्र कोली और पंढेर के फांसी पर 12 सितंबर को फिर होगी सुनवाई

Mon, 21 Aug 2023 02:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 21 Aug 2023 02:57 PM IST
सार

नोएडा के निठारी कांड में पिछले महीने कोर्ट ने एक हफ्ते तक मामले की लगातार सुनवाई की थी। मुंबई से आए सुरेंद्र कोली के वकील ने बहस करते हुए दावा किया था कि कोली बेकसूर है, पुलिस और जांच एजेंसी की यातनाओं के कारण उसने अपराध कुबूल किया था।

विज्ञापन
Nithari case: Surendra Koli and Pandher's hanging will be heard again on September 12
आरोपी सुरेंद्र कोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा के बहुचर्चित निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली और मोनिंदर पंढेर की फांसी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई। बारह अपीलों पर न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति एसएएच रिजवी की अदालत सुनवाई की। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद न्यायालय ने सुनवाई के लिए 12 सितंबर की तिथि मुकर्रर की है।

विज्ञापन

 

पिछले महीने कोर्ट ने एक हफ्ते तक मामले की लगातार सुनवाई की थी। मुंबई से आए कोली के वकील ने बहस करते हुए दावा किया था कि कोली बेकसूर है, पुलिस और जांच एजेंसी की यातनाओं के कारण उसने अपराध कुबूल किया था। सीबीआई की ओर से पेश वकीलों ने कोली की ओर से किए गए दावों को सिरे से खारिज किया था। खंडपीठ ने कोली और पंढेर की फांसी के खिलाफ लंबित बारह अपीलों की सुनवाई स्थगित करते हुए अगली तिथि 21 अगस्त नियत की थी। आज फिर सुनवई टल गई। अब इस केस में 12 सितंबर को सुनवाई होगी। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed