{"_id":"5f9c1a567242d1018d3871e1","slug":"ninth-student-dragged-in-car-kidnapped-police-recovered-within-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौवीं के छात्र को कार में खींचकर किया अगवा, घंटे भर में पुलिस ने किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौवीं के छात्र को कार में खींचकर किया अगवा, घंटे भर में पुलिस ने किया बरामद
Fri, 30 Oct 2020 07:21 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 30 Oct 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
थाना क्षेत्र के गणेश मार्केट में नौवीं के छात्र प्रिंस अनितेश को कारसवार तीन लोग अगवा कर ले गए। दिनदहाड़े हुई वारदात से हड़कंप मच गया। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने घंटे भर बाद दो अपहर्ताओं को गिरफ्तार कर अगवा छात्र को सकुशल बरामद कर लिया। जांच में पता चला कि पीड़ित छात्र अपने स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा से बातचीत करता था और इसी को लेकर आरोपी उससे नाराज थे।
आवास विकास योजना कॉलोनी दो में रहने वाले होम्योपैथी चिकित्सक संतोष यादव का 15 वर्षीय बेटा प्रिंस अनितेश नौवीं का छात्र है। बृहस्पतिवार सुबह 10.30 बजे केकरीब वह गणेश मार्केट में स्थित मिठाई की दुकान पर गया था। आरोप है कि इसी दौरान ऋषभ यादव अपने दो साथियों जीतेंद्र यादव व अभिषेक यादव तीनों निवासी झूंसी के साथ आया और प्रिंस को कार में खींचकर अगवा कर ले गए।
दिनदहाड़े हुई वारदात से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद चौतरफा बैरिकेडिंग कराकर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद एसआई मनोज यादव व उनकी टीम ने सरायतकी झूंसी स्थित इंटर कॉलेज के पीछे स्थित सुनसान स्थान पर पहुंचकर अगवा छात्र को बरामद करते हुए दो आरोपियों ऋषभ व जीतेंद्र को गिरफ्तार किया। जबकि उनका साथी अभिषेक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, थाने लाकर पूछताछ में पता चला कि पीड़ित छात्र की अपने स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा से बातचीत होती थी जिसके लिए आरोपी उसे मना करते थे। इसी खुन्नस में उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। एसपी गंगापार धवल जायसवाल ने बताया कि दो आरोपियों को गिररफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एक की तलाश की जा रही है। घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली गई है।