{"_id":"697686cf19f328db9008aafc","slug":"newly-married-womans-body-found-on-railway-track-parents-allege-murder-naini-news-c-407-1-sald1005-10449-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: रेलवे ट्रैक पर मिली नव विवाहिता की लाश, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: रेलवे ट्रैक पर मिली नव विवाहिता की लाश, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
Mon, 26 Jan 2026 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 26 Jan 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो साधना पटेल
दिल्ली-हावड़ा रूट पर कठौली गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर रविवार को नवविवाहिता की लाश मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि ससुराल पक्ष ट्रेन की चपेट में आने से विवाहिता की मौत को बताया है। वहीं मायके वालों ने दहेज में दो लाख रुपये नकद और दो तोले की सोने की चेन न देने पर बेटी की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया है। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज की है।
नैनी के ददरी तालुका नौगवां डांडी के विजय शंकर पटेल ने अपनी बहन साधना पटेल (20) की शादी 13 मई 2025 को मेजा थाना क्षेत्र के कठौली गांव के सतीश पटेल से की थी। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने दो लाख रुपये नकद के साथ दो तोले की सोने की चेन की मांग कर रहे थे। आरोप है कि दहेज न देने पर विवाहिता को प्रताड़ित किया जाने लगा। जब साधना इसकी जानकारी मायके पक्ष को देती थी तो ससुराल पक्ष के लोग उसका मोबाइल फोन छीन लेते थे।
आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने बीते दिनों साधना को लाठी-डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया। साक्ष्य मिटाने के लिए उसकी लाश को कठौली रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। मेजा थाने के इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह ने बताया कि विजय शंकर पटेल की तहरीर पर पति सतीश पटेल, ससुर श्याम सुंदर पटेल, सास आरती देवी, ननद गायत्री देवी, मामा संजीव कुमार पटेल निवासी बंधवा के खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। बताते हैं कि ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़ भागे हैं।
विज्ञापन
मायके पक्ष की तहरीर पर ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जांच-पड़ताल में आरोप सही पाए गए तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।- संत प्रसाद उपाध्याय, एसीपी मेजा।