{"_id":"688760d5cef58fd23c039fbb","slug":"new-trains-on-delhi-howrah-route-will-stop-at-subedarganj-the-train-will-not-stop-at-prayagraj-junction-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway : दिल्ली-हावड़ा रूट की नई ट्रेनों का सूबेदारगंज में होगा ठहराव, प्रयागराज जंक्शन पर नहीं रुकेगी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway : दिल्ली-हावड़ा रूट की नई ट्रेनों का सूबेदारगंज में होगा ठहराव, प्रयागराज जंक्शन पर नहीं रुकेगी ट्रेन
Mon, 28 Jul 2025 05:07 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 28 Jul 2025 05:07 PM IST
सार
दिल्ली-हावड़ा रूट पर शुरू होने वाली नई ट्रेनों का ठहराव अब प्रयागराज जंक्शन की जगह सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर होगा। इसकी शुरूआत राजेंद्र नगर-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस से होने जा रही है।
विज्ञापन
ट्रेन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली-हावड़ा रूट पर शुरू होने वाली नई ट्रेनों का ठहराव अब प्रयागराज जंक्शन की जगह सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर होगा। इसकी शुरूआत राजेंद्र नगर-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस से होने जा रही है। इस ट्रेन का ठहराव प्रयागराज जंक्शन पर नहीं होगा। इसका ठहराव सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर सुनिश्चित किया गया है।
विज्ञापन
बीते कुछ वर्ष के दौरान प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेनों का लोड बढ़ा है। पूर्व में जंक्शन से चलने वाली संगम एक्सप्रेस, देहरादून एक्सप्रेस, उधमपुर एक्सप्रेस, जम्मू मेल आदि ट्रेनें अब सूबेदारगंज से ही संचालित की जा रही है। अब रेलवे प्रशासन लंबी दूरी की उन नई ट्रेनों का ठहराव सूबेदारगंज में करने जा रहा है जो प्रयागराज जंक्शन से गुजरती हैं।
विज्ञापन
इन ट्रेनों के नाम 19603/19604 दौराई-गोड्डा एवं 22361/22362 राजेंद्र नगर-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस है। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह का कहना है कि सूबेदारगंज स्टेशन पर आने वाले समय में कुछ और ट्रेनों का ठहराव शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन