फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Neurosurgeon denies allegations of indecent touch against him

Prayagraj : न्यूरो सर्जन ने अपने ऊपर लगे बैडटच के आरोप को किया खारिज, कहा- पीड़िता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं

Sat, 04 Apr 2026 05:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Apr 2026 05:39 PM IST
सार

शहर के प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन ने अपने ऊपर लगे बैडटच के आरोप को सिरे से खारिज करते हुए इसे साजिश करार दिया है। वहीं, पुलिस ने अस्पताल सहित अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Neurosurgeon denies allegations of indecent touch against him
पीड़िता। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शहर के प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन ने अपने ऊपर लगे बैडटच के आरोप को सिरे से खारिज करते हुए इसे साजिश करार दिया है। वहीं, पुलिस ने अस्पताल सहित अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बुधवार को इलाज के लिए पहुंची एक युवती ने न्यूरो सर्जन पर बैडटच का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। अब आरोपी डॉक्टर ने सफाई देते हुए कहा है कि आरोप लगाने वाली युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ है और वह पिछले कई महीने से उसका इलाज कर रहे हैं। डॉक्टर का कहना है कि उन्हें जानबूझकर फंसाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए पुलिस को हर संभव सहयोग देने की बात कही है। इधर, पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए अस्पताल और आरोपी डॉक्टर के घर के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


साथ ही दोनों पक्षों के बयान अलग-अलग दर्ज किए गए हैं। एसीपी विद्युत गोयल का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, मामले की जांच जारी है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed