फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Netaji Subhash Chandra Bose great-granddaughter to Varanasi

यूपी : नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रपौत्री को वाराणसी ले गई पुलिस, प्रयागराज में किया था नजरबंद

Mon, 08 Aug 2022 09:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 08 Aug 2022 09:05 PM IST
सार

वाराणसी में विश्व हिंदू सेना ने ज्ञानवापी परिसर में सावन के आखिरी सोमवार को पूजा अर्चना की घोषणा की थी। पूजा के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रपौत्री राजश्री चौधरी बोस को भी आमंत्रित किया गया था।

विज्ञापन
Netaji Subhash Chandra Bose great-granddaughter to Varanasi
Prayagraj News : राजश्री चौधरी बोस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रपौत्री राजश्री चौधरी बोस को सोमवार को वाराणसी पुलिस की एक टीम लेकर चली गई। इससे पहले राजश्री करीब 28 घंटे पुलिस की निगहबानी में रहीं। रविवार को उन्हें वंदे भारत ट्रेन से उतारकर पुलिस लाइन स्थित गेस्ट हाउस लाया गया था। 

विज्ञापन


वाराणसी में विश्व हिंदू सेना ने ज्ञानवापी परिसर में सावन के आखिरी सोमवार को पूजा अर्चना की घोषणा की थी। पूजा के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रपौत्री राजश्री चौधरी बोस को भी आमंत्रित किया गया था। वह रविवार को वंदे भारत ट्रेन से दिल्ली से वाराणसी के लिए चलीं थीं लेकिन उन्हें प्रयागराज पुलिस ने जंक्शन पर उतार लिया। उन्हें पुलिस लाइन स्थित गेस्ट हाउस में रखा गया था। 

विज्ञापन

एसएसपी शैलेश पांडेय के मुताबिक उन्हें समझाया गया कि इस कार्यक्रम में शरीक होने से उनकी बदनामी होगी। उनसे गुजारिश की गई कि सोमवार को विवाद खत्म होने के बाद वह वाराणसी जाएं। पुलिस के समझाने पर वह मान गईं। उधर, वाराणसी पुलिस की एक टीम रविवार को ही यहां पहुंच गई थी।

सीओ पंचम आस्था जायसवाल को नेताजी की प्रपौत्री के साथ लगाया गया था। पुलिस लाइन गेस्ट हाउस के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। किसी को भी राजश्री चौधरी से नहीं मिलने दिया गया। यहां तक कि मीडियाकर्मियों को भी दूर रखा गया। शाम को करीब चार बजे पुलिस की एक टीम के साथ वह वाराणसी चली गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed