{"_id":"5fd0fe5c467649221524a406","slug":"nauchandi-express-also-gets-green-signal-the-journey-will-start-from-december-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौचंदी एक्सप्रेस को भी हरी झंडी, 14 दिसंबर से शुरू होगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौचंदी एक्सप्रेस को भी हरी झंडी, 14 दिसंबर से शुरू होगा सफर
Wed, 09 Dec 2020 10:12 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 09 Dec 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
रेलवे
- फोटो : Railway.gov.in
प्रयागराज से लखनऊ, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। लॉक डाउन के पूर्व से बंद चल रही प्रयागराज संगम-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस का संचालन एक बार फिर से शुरू होने जा रहा है। यह ट्रेन 14 दिसंबर से सहारनपुर एवं 15 दिसंबर को प्रयागराज संगम से शुरू होगी। अभी स्पेशल ट्रेन के रूप में नौंचदी एक्सप्रेस का संचालन होगा। उत्तर रेलवे की ओर से नौचंदी एक्सप्रेस की समय सारिणी जारी कर दी गई है।
नई समय सारिणी के हिसाब से नौचंदी एक्सप्रेस अब एक घंटे पहले ही सहारनपुर पहुंच जाएगी। गाड़ी संख्या 04511 प्रयागराज संगम स्टेशन से शाम 5.20 बजे रवाना होगी। जो रात 10.05-10.15 बजे लखनऊ एवं सुबह 7.45-7.50 बजे मेरठ सिटी एवं 10.50 बजे सहारनपुर पहुंच जाएगी। पहले यह गाड़ी सुबह 11.50 बजे सहारनपुर पहुंचती थी।
इसी तरह गाड़ी संख्या 04512 सहारनपुर से शाम पांच बजे रवाना होगी, पहले इसकी रवानगी शाम 4.50 बजे होती थी। यह गाड़ी सुबह 10 बजे प्रयागराज संगम पहुंच जाएगी। 20 कोच की इस ट्रेन में स्लीपर के दस, एलएसआर के दो, सामान्य श्रेणी के पांच, एसी टू के दो, एसी थ्री, टू एवं फर्स्ट के एक-एक कोच ट्रेन में रहेंगे।