फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   nandi controversi

श्यामा चरण ने हार के लिए नंदी को ठहराया जिम्मेदार

Fri, 16 Mar 2018 12:02 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
इलाहाबाद ब्यूरो Updated Fri, 16 Mar 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
nandi controversi
nand gopal gupta nandi
फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद भाजपा के अंदर विरोध के स्वर उठने लगे हैं। अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले इलाहाबाद के सांसद श्यामा चरण गुप्ता ने भाजपा नेताओं के अति आत्मविश्वास को हार का कारण बताया है। उन्होंने योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर भी निशाना साधा है। कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान नंदी की मुलायम और मायावती के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी भी हार का बड़ा कारण बनी है।
विज्ञापन


दरअसल कैबिनेट मंत्री नंदी ने चार मार्च को इलाहाबाद पश्चिमी विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती की तुलना रामायण के विलेन पात्रों से कर दी थी। उनके इस बयान के बाद सपा और बसपा ने तमाम स्थानों पर प्रदर्शन किया। मामला बढ़ता देख नंदी ने लिखित रूप से अपना बयान वापस ले लिया। 14 मार्च को उपचुनाव का रिजल्ट आने के बाद भाजपा फूलपुर और गोरखपुर सीट हार गई।
विज्ञापन


सांसद श्यामा चरण गुप्ता ने हार के बाद बृहस्पतिवार को दिल्ली में बयान दिया कि नेताओं का आत्मविश्वास और नंदी की टिप्पणी उपचुनाव में हार का बड़ा कारण बन गई। उधर नंदी से उन्हें हार के लिए जिम्मेदार ठहराए जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे उनकी बुद्धि और विवेक के बारे में कोई भी टिप्पणी नहीं करनी है। वे पिता तुल्य हैं। मैं उनका सम्मान करता हूं। वे कब क्या बोल दें उसके बारे में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता जानते हैं। रही बात मेरी टिप्पणी की तो मैंने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि होली के अवसर पर मैंने सिर्फ व्हाट्सऐप में आए एक चुटकले का जिक्र किया था। इसके बाद मैंने अपनी बात भी वापस ले ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed