फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Named school teacher's number hacked and sent pornographic videos

नामी स्कूल की शिक्षिका का नंबर हैक कर भेजे अश्लील वीडियो

Wed, 16 Dec 2020 01:33 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 16 Dec 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Named school teacher's number hacked and sent pornographic videos
sexual harassment
धूमनगंज में रहने वाली एक नामी स्कूल की शिक्षिका का नंबर हैक कर साथी शिक्षिका को अश्लील वीडियो भेजे गए। यही नहीं गालियों भरा मैसेज भी भेजा गया। शिक्षिका की शिकायत पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


धूमनगंज में रहने वाली शिक्षिका शहर के एक नामी स्कूल में 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को पढ़ाती हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि वर्तमान में वह छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई कराती हैं। पढ़ाई के दौरान ही एक दिन उनका मोबाइल नंबर हैक कर लिया गया। जिसके बाद उनके नंबर से उनकी सहयोगी शिक्षिका के मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजे गए। यही नहीं 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के व्हाट्सएप ग्रुप में भी उनके नंबर से अश्लील वीडियो भेजे गए।
विज्ञापन


साथ ही मैसेज भेजकर गालीगलौज भी की गई। भुक्तभोगी शिक्षिका ने एसपी क्राइम से मिलकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद  अफसरों के आदेश पर धूमनगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि फिलहाल तहरीर के आधार पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में गालीगलौज के साथ ही आईटी एक्ट की दो धाराएं लगाई गई हैं। विवेचना में सहयोग के लिए साइबर सेल से भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed