फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Naini jail inmate was married to Prince Rchakr

शादी रचाकर वापस नैनी जेल गया कैदी राजकुमार

Wed, 28 Oct 2015 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 28 Oct 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
Naini jail inmate was married to Prince Rchakr
झूंसी। हाईकोर्ट से दो दिन के पेरोल पर शेरडीह गांव आकर शादी रचाने के बाद आजीवन कारावास के कैदी राजकुमार यादव को पुलिस ने मंगलवार दोपहर दुबारा नैनी जेल भेज दिया। उसकी नवब्याहता रंजना का कहना है कि वह खुद वकील बनकर अपने पति की रिहाई के लिए संघर्ष करेगी। उन दोनों के बीच पहले से करीबी रिश्ता था जिसे शादी में बदल वह खुशी महसूस कर रही है। इस अनोखी शादी की मंगलवार को हर तरफ चर्चा रही।
विज्ञापन


शेरडीह गांव के राजकुमार यादव को अपने ही गांव के दो सगे भाइयों की हत्या में अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वह नैनी जेल में बंद है। परिजनों ने जेल में बंद राजकुमार की शादी अल्लापुर में रहने वाली रंजना यादव से तय कर दी। सोमवार को शादी होनी थी इसलिए हाईकोर्ट में अर्जी देकर उसे पेरोल पर जेल से रिहा करने की अनुमति मांगी गई। हाईकोर्ट से दो दिन का पेरोल मिला।
विज्ञापन


सोमवार सुबह पुलिस दस्ता राजकुमार को नैनी जेल से शेरडीह में उसके घर ले गया। वहां कुछ देर के लिए हथकड़ी खोली गई तो राजकुमार ने दुल्हन रंजना के गले में माला डाली। सोमवार रात शादी की रस्मों को पूरा किया गया। मंगलवार सुबह विवाह संपन्न होने के बाद पुलिस राजकुमार को वापस नैनी जेल ले गई। दुल्हन रंजना ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह राजकुमार को तभी से जानती है जब वे दोनों करीब दस साल पहले विश्वविद्यालय में पढ़ते थे। वे काफी करीब आ गए थे। हत्या में राजकुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया मगर वे दोनों संपर्क में बने रहे फिर शादी का रिश्ता तय हो गया। वह एलएलबी की पढ़ाई कर रही हैं। रंजना के अनुसार, उन्होंने ठान लिया है कि खुद वकील बनकर अपने पति को इस अपराध में जेल से रिहा जरूर कराएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed