फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   NA

Prayagraj News: बीमारी से परेशान छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी -मां-पिता के बीच झगड़े के बाद घर से निकला, वापस नहीं लौटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 10:14 PM IST
विज्ञापन
NA
-पिता भी बीमार, मां से कहा था इलाज में घर के पैसे नहीं लगवाऊंगा
विज्ञापन

प्रयागराज। कीडगंज थाना क्षेत्र के नई बस्ती इलाके के रहने वाले शांतनु कुमार निषाद ने मंगलवार की रात ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। रात में माता-पिता के बीच कुछ अनबन हो गई थी। इसी के बाद शांतनु घर से निकल गया था।
नई बस्ती के रहने वाले राम नरेश निषाद बालू का काम करते हैं। उनका बेटा शांतनु (20) स्नातक का छात्र था। वह घर पर ही मोबाइल की छोटी सी दुकान भी खोले थे। कुछ समय पहले पता चला कि उसके सिर में गांठ है। कई डाक्टरों को दिखाया गया, लेकिन कोई लाभ नहीं मिल रहा था। पिता भी बीमार हैं। इस कारण घर में आर्थिक परेशानी भी बढ़ गई थी। घर में अक्सर कलह होती थी। शांतनु अपनी मां से कहता था कि वह घबराए नहीं। वह अपनी बीमारी में घर के पैसे नहीं लगवाएगा। मंगलवार की रात पिता और मां के बीच झगड़ा हो गया। इसी के बाद शांतनु घर से निकल गया। इसके बाद वह नहीं लौटा। देर रात उसकी खोजबीन शुरू हुई, लेकिन कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन

सुबह मुट्ठीगंज में रेलवे ट्रैक पर शांतनु का शव मिला। घर वालों को सूचना दी गई। एसओ मुट्ठीगंज आशीष चौबे ने बताया कि घरवालों ने यही लिखकर दिया है कि शांतनु बीमारी से परेशान था। वह नहीं चाहता था कि घर की आर्थिक स्थिति उसकी वजह से और खराब हो। संभवत: इसी कारण उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे में पत्नी को पीटा, फिर फांसी लगाकर जान दे दी
प्रयागराज। खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के लकड़मंडी के रहने वाले मक्खन लाल ने मंगलवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मक्खन कोतवाली के मीरगंज में एक पेंट की दुकान पर काम करता था। वह नशे का आदी थी। मंगलवार को वह शराब पीकर घर पहुंचा और पत्नी से झगड़ा कर बैठा। पत्नी ने विरोध किया तो उसने जमकर पिटाई और घर से निकल गया। वह सीधा दुकान पहुंच गया। यहां छत पर गोदाम है। वहीं छोटा सा एक कमरा है। मक्खन ने रात में फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह जब दुकान के कर्मचारी वहां पहुंचे तो देखा मक्खन फंदे से लटका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed