{"_id":"57362f0c4f1c1b6d0c919ad5","slug":"mumbai-ahmedabad-chennai-flight-will-depart-for","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई, अहमदाबाद, चेन्नई के लिए चलेगी फ्लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई, अहमदाबाद, चेन्नई के लिए चलेगी फ्लाइट
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 14 May 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
प्लेन
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयर पोर्ट एथॉरिटी आफ इंडिया केे प्रयास से जल्द ही इलाहाबाद से मुंबई, चेन्नई और अहमदाबाद के लिए सीधी फ्लाइट शुरू हो सकती है। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। शुक्रवार को एयरपोर्ट एथॉरिटी ऑफ इंडिया के हेड एयरपोर्ट मार्केटिंग तारीक हुसैन बट की अगुवाई में हुई बैठक में इलाहाबाद से देश के तमाम मैट्रो सिटी के लिए सीधी उड़ाने सेवा को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान इलाहाबाद से दिल्ली के लिए चल रही सीधी फ्लाइट और पिछले साल बंद हुई मुंबई की फ्लाइट के पैसेंजर लोड फैक्टर को भी देखा गया।
सिविल एवीएशन ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित बैठक में एयरपोर्ट एथॉरिटी की ओर से अलग-अलग पेशों से जुड़े शहर के तमाम गणमान्य लोगों को भी बुलाया गया। इस दौरान लोगों से इलाहाबाद से ज्यादा से ज्यादा फ्लाइट शुरू कराये जाने के संबंध में फीडबैक लिया गया। बैठक में उपस्थित लोगों ने मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बंगलौर आदि शहरों के लिए सीधी उड़ाने सेवा शुरू कराये जाने की बात कही। मार्केटिंग हेड तारीक हुसैन ने कहा कि इलाहाबाद में दिल्ली-मुंबई की सीधी फ्लाइट का पैसेंजर लोड फैक्टर 85 प्रतिशत है। बावजूद इसके मुंबई की फ्लाइट क्यों बंद की गई वह समझ से परे है।
उन्होंने बताया कि वे पिछले तीन साल के एयर इंडिया की इलाहाबाद से दिल्ली और मुंबई की उड़ान के पैसेंजर लोड फैक्टर विमान कंपनियों के सामने रखेंगे। ताकि ज्यादा से ज्यादा विमान कंपनियां इलाहाबाद की ओर आकृष्ट हो। उन्होंने कहा कि पूरी कोशिश की जाएगी कि इलाहाबाद से सभी महत्वूपर्ण मैट्रो सिटी के लिए सीधी उड़ान शुरू हो जाए। साथ ही लोगों की सुविधा के लिए दिल्ली जाने वाली उड़ान का समय बदलने को भी कहा जाएगा। इसका समय ऐसा रखा जाए कि लोग सुबह दिल्ली के लिए उड़ान भरकर शाम तक यहां फ्लाइट से वापस आ जाए। बैठक में डा. जीएस दरबारी, आशीष गुप्ता, डा. युगातंर पांडेय, नरेंद्र यादव, जितेंद्र सिंह, अनिल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।