फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Movement of all planes started after ten days, IndiGo's Bangalore flight will remain canceled from both sides

प्रयागराज एयरपोर्ट: दस दिन बाद सभी विमानों का हुआ आवागमन, आज दोनों ओर से निरस्त रहेगी इंडिगों की बंगलुरू उड़ान

Wed, 03 Jan 2024 12:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 03 Jan 2024 12:16 PM IST
सार

बुधवार को विमानन कंपनी इंडिगो की प्रयागराज-बंगलुरू फ्लाइट दोनों ओर से निरस्त रही। मौसम ठीक न होने की वजह से प्रयागराज एयरपोर्ट पर बीते दस दिन से विमानों का संचालन अस्त व्यस्त है।

विज्ञापन
Movement of all planes started after ten days, IndiGo's Bangalore flight will remain canceled from both sides
इंडिगो फ्लाइट। सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज एयरपोर्ट पर दस दिन सभी विमानों का आवागमन हुआ। इससे यात्रियों को भी बड़ी राहत मिली। खास बात यह रही कि पिछले कई दिन से निरस्त चल रही देहरादून फ्लाइट का भी मंगलवार को दोनों ओर से आवागमन हुआ। हालांकि बुधवार को विमानन कंपनी इंडिगो की प्रयागराज-बंगलुरू फ्लाइट दोनों ओर से निरस्त रही। मौसम ठीक न होने की वजह से प्रयागराज एयरपोर्ट पर बीते दस दिन से विमानों का संचालन अस्त व्यस्त है।

विज्ञापन


इस अवधि में हर रोज कोई न कोई विमान निरस्त रहा। दो दिन तो प्रयागराज में एक भी विमान की आवाजाही नहीं हुई। फिलहाल नए वर्ष से विमानों का संचालन दुरुस्त हुआ है। नए वर्ष के पहले दिन जहां सिर्फ देहरादून फ्लाइट ही दोनों ओर से निरस्त रही तो वहीं मंगलवार को इंडिगो की सभी 16 एवं एलाइंस एयर के चार विमान का एयरपोर्ट पर आवागमन हुआ।
विज्ञापन


हालांकि सुबह मौसम साफ न होने की वजह से बंगलुरू, भुवनेश्वर से आने वाली फ्लाइट विलंब से जरूर आई। इस दौरान इंडिगो की मुंबई, दिल्ली, लखनऊ, भोपाल, बंगलुरू, भुवनेश्वर, पुणे एवं देहरादून और एलाइंस एयर की बिलासपुर और दिल्ली उड़ान का दोनों ओर से आवागमन हुआ। इन विमानों से 1904 यात्रियों की आवाजाही हुई। यहां आने वाले यात्रियों की संख्या 874 और एवं जाने वाले यात्रियों की संख्या 1030 रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

समय की पटरी से उतरी ट्रेनें, दोपहर पौने बारह बजे पहुंची प्रयागराज

कोहरे ने दिल्ली-हावड़ा रूट की ट्रेनों को समय की पटरी से उतार दिया है। बीते एक पखवारे से प्रयागराज जंक्शन पर दिल्ली रूट से आने वाली ट्रेनों का संचालन गड़बड़ाया हुआ है। यह हाल तब है जब उत्तर मध्य रेलवे के सभी 600 से ज्यादा इंजनों में फॉग सेफ्टी डिवाइस लगी हुई है। डिवाइस लगे होने के बावजूद वीआईपी ट्रेन प्रयागराज मंगलवार को दोपहर पौने बारह बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंच सकी।

बीकानेर-प्रयागराज एक्सप्रेस नौ घंटे की देरी से दोपहर दो बजे जंक्शन आई। वही संगम एक्सप्रेस भी दोपहर एक बजे के बाद ही जंक्शन पहुंची। विलंब से आने की वजह से शाम को मेरठ जाने वाली संगम एक्सप्रेस 2.15 घंटे की देरी से रात आठ बजे रवाना किए जाने की तैयारी की गई है। इसके पूर्व नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से सुबह 11.20 बजे आई। प्रयागराज-डा अंबेडकर नगर एक्सप्रेस भी मंगलवार को रीशेड्यूल की गई। जो दोपहर 3.20 की जगह रात आठ बजे रवाना की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed