फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mother riding bike dies in collision with pickup, son's condition critical

Prayagraj : पिकप की टक्कर से बाइक सवार मां की मौत, बेटे की हालत नाजुक

Sun, 17 Nov 2024 03:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 17 Nov 2024 03:43 PM IST
सार

भडे़वरा बाजार में बाइक खड़ी करके पंकज पटेल कपड़े की दुकान से कफन खरीद रहे थे। सड़क के किनारे खड़ी माता कमला देवी (56) वर्ष और बेटा शिवराज पटेल 20 वर्ष को कोहड़ार की ओर से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Mother riding bike dies in collision with pickup, son's condition critical
कमला देवी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

करछना-कोहडार घाट राजमार्ग पर भडे़वरा बाजार में अनियंत्रित पिकअप गाड़ी की चपेट में आने से मां की मौके पर मौत हो गई, बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है।  घायल को सीएचसी करछना ले जाया गया। जहां पर स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों की ओर से स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।  

विज्ञापन


करछना थाना क्षेत्र के देवरी खुर्द गांव निवासी किसान राम सिंह पटेल के छह पुत्रों में पांचवा पंकज पटेल और चौथा पुत्र शिवराज पटेल (20) वर्ष अपनी माता कमला देवी (56) वर्ष के साथ बाइक से करछना थाना क्षेत्र के धरवारा गांव के मजरा तुरकहा गांव में जा रहे थे। तुरकहा गांव निवासी रिश्तेदार नंदलाल पटेल के यहां महिला की मृत्यु हो गई थी और तीनों लोग वहीं जा रहे थे।
विज्ञापन


भडे़वरा बाजार में बाइक खड़ी करके पंकज पटेल कपड़े की दुकान से कफन खरीद रहे थे। सड़क के किनारे खड़ी माता कमला देवी (56) वर्ष और बेटा शिवराज पटेल 20 वर्ष को कोहड़ार की ओर से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कमला देवी की मौके पर ही मौत हो गई। शिवराज पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया। पिकअप पर गायें लदी थीं, जिन्हें लेकर चालक करछना की ओर जा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में सड़क के किनारे खड़े अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। लोगों ने दौड़ाकर चालक को दबोच लिया। मौके पर पहुंची पुलिस वाहन समेत चालक को थाने ले गई। शिवराज पटेल को करछना में ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों की ओर से स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय  के लिए रेफर कर दिया गया। किसान राम सिंह पटेल के बड़े पुत्र सुनील कुमार ने बताया कि शिवराज का दायां पैर टूट गया है।

सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि भाई शिवराज पटेल हिनौता गांव के एक निजी विद्यालय में कक्षा 11 में  पढ़ता है और रामपुर स्थित एक स्टेडियम से क्रिकेट की भी तैयारी कर रहा है। मां की मृत्यु से व भाई के घायल होने से परिजनों में कोहराम मच गया है। राम सिंह की ओर से पिकअप चालक के खिलाफ करछना थाने में तहरीर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed