फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   More than 53 percent candidates included in the first day of the CHSL exam

सीएचएसएल परीक्षा में पहले दिन 53 फीसदी से अधिक शामिल

Mon, 01 Jul 2019 09:00 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 09:00 PM IST
विज्ञापन
More than 53 percent candidates included in the first day of the CHSL exam
सीएचएसएल परीक्षा में पहले दिन 53 फीसदी से अधिक अभ्यर्थी शामिल
विज्ञापन

प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) परीक्षा सोमवार से शुरू हुई। पहले दिन की परीक्षा में मध्य क्षेत्र (यूपी-बिहार) के 10 जिलों में 53 फीसदी से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए। सीएचएसएल परीक्षा एक से 26 जुलाई के बीच होगी। एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक राहुल सचान ने बताया कि पहले दिन ऑनलाइन परीक्षा मात्र एक पाली में हुई, आगे से यह परीक्षा तीन पालियों में होगी। परीक्षा में सबसे अधिक उपस्थिति पटना केंद्र 57.84 फीसदी और सबसे कम उपस्थिति 44.35 फीसदी दरभंगा में रही। प्रयागराज परीक्षा केंद्र पर 51.46 फीसदी परीक्षार्थी उपस्थित रहे।

एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक ने बताया कि पहले दिन पंजीकृत 16238 परीक्षार्थियों में 8666 परीक्षा में उपस्थित रहे। प्रयागराज केंद्र पर पंजीकृत 2048 परीक्षार्थियों में से 1054, मेरठ में 1182 परीक्षार्थियों में 544, वाराणसी में 2402 परीक्षार्थियों में से 1075, आगरा में 230 परीक्षार्थियों में 130, भागलपुर 461 परीक्षार्थियों में 237, दरभंगा में 230 परीक्षार्थियों में 102, मुजफ्फरपुर 635 परीक्षार्थियों में 339, पटना 7998 परीक्षार्थियों में 4626, औरंगाबाद में 240 परीक्षार्थियों में 119, पुरनिया में 832 परीक्षार्थियों 440 उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed