फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Modi 's birthday was on the Ganges Cleaning

पीएम मोदी के जन्मदिन पर गंगा किनारे हुई सफाई

Fri, 18 Sep 2015 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 18 Sep 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
Modi 's birthday was on the Ganges Cleaning
इलाहाबाद। पीएम मोदी के मना करने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी एवं उसके संगठनों की ओर से बृहस्पतिवार को उनका 65 वां जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहीं मिठाईयां बांटी तो कहीं आतिशबाजी कर जश्न मनाया। इन सबसे अलग पार्टी की नमामि गंगे समिति ने आज गंगा किनारे घाटों की सफाई की। शाम को हुई आरती में पीएम की लंबी आयु की कामना भी की गई।
विज्ञापन


नमामि गंगे समिति की ओर से काशी क्षेत्र की सहसंयोजक अनामिका चौधरी के नेतृत्व में सुबह गंगा किनारे घाटों की सफाई राजेश शर्मा, संजय गुप्ता, सुनील निषाद, विनोद पांडेय आदि की मौजूदगी में हुई। भाजपा नगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय, वरिष्ठ नेता विजय मिश्र, शैलेंद्र मिश्र, रमेश ओझा, प्रवीण मालवीय आदि के नेतृत्व में आज शहर की मलिन बस्तियों में फल, मिठाई, बिस्कुट आदि का वितरण किया गया। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने राजेश केसरवानी, दिनेश विश्वकर्मा, बादल केसरवानी आदि के नेतृत्व में मिठाई बांटी। बहादुरगंज शिवचरण लाल रोड व्यापार मंडल की ओर से व्यापारी नेता अमर वैश्य मुन्ना भइया ने 65 किलो का मोदक मिष्ठान वितरित करवाया।
विज्ञापन


भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष नर सिंह की अध्यक्षता में आज पार्टी कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय में जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान पार्टी कार्यालय और उसके आसपास के इलाकों में सफाई अभियान भी चलाया गया। इस दौरान डा. श्याम प्रकाश द्विवेदी, रवि केसरवानी, मनु सिंह, अजय सिंह आदि मौजूद रहे। भाजपा नेता अजय राय ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अल्लापुर में केक काटकर खुशी जताई। यहां मोदी के समर्थन में नारेबाजी भी हुई। इसी क्रम में बादशाही मंडी में नमो सेना इंडिया की ओर से पार्टी के हिंदु कार्यकर्ताओं ने 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस दौरान योगी राजकुमार, नन्हू पंडित, एके त्रिपाठी, महेंद्र, कुनाल, अरविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed