फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MNNIT got four stars in the ranking of Institute Innovation Council

एमएनएनआईटी को इंस्टीट्यूट इनोवेशनल काउंसिल की रैंकिंग में मिले चार स्टार

Sat, 04 Dec 2021 11:49 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
MNNIT got four stars in the ranking of Institute Innovation Council
एमएनएनआईटी को इंस्टीट्यूट इनोवेशनल काउंसिल की रैंकिंग में मिले चार स्टार
विज्ञापन

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल और एआईसीटीई की तरफ से सत्र 2020-21 के वार्षिक प्रदर्शन के आधार पर किया मूल्यांकन

प्रयागराज। मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान(एमएनएनआईटी) को इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) 2020-21 के वार्षिक ग्रेडिंग में चार स्टार मिले हैं। इसकी घोषणा केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल (एमआइसी) और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) की तरफ से सत्र 2020-21 के वार्षिक प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। एमएनएनआईटी को जहां चार वहीं भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) को तीन स्टार मिले हैं।
एआईसीटीई की तरफ से हर वर्ष देशभर के तकनीकी शिक्षण संस्थानों के वार्षिक प्रदर्शन का आंकलन किया जाता है। इसके आधार पर संस्थानों की ग्रेडिंग निर्धारित कर उन्हें स्टार दिए जाते हैं। देशभर में कुल 2694 आईआईसी स्थापित किए गए हैं। इसमें 26 हजार से अधिक संकाय, 48 हजार छात्र और चार सौ से अधिक विश्वविद्यालय देश में आईसीसी की गतिविधियों में शामिल हैं। एमएनएनआईटी के निदेशक प्रो. राजीव त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा मंत्रालय ने हमारे उच्च शिक्षण संस्थानों के साथ मिलकर काम करने के लिए हमारे छात्रों की रचनात्मक ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के लिए शिक्षा नवाचार सेल की स्थापना की है।
विज्ञापन

नए विचारों और नवाचारों को बढ़ावा देना और उन्हें स्टार्टअप और उद्यमशील उद्यम बनाने के लिए बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि आईआईसी की स्थापना वर्ष 2018 के दौरान एमएनएनआईटी में हुई थी। पिछले वर्ष आईआईसी ने एमएनएनआईटी में नवाचार, उद्यमिता और स्टार्टअप इको सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न आईआईसी कैलेंडर कार्यक्रम, स्वयं संचालित गतिविधियों और ई शिखर सम्मेलन जैसे अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया। यह उपलब्धि आईआईसी टीम, संकायों और गतिविधियों में शामिल विद्यार्थियों के सामूहिक टीम वर्क का परिणाम है। प्रोफेसर त्रिपाठी ने कहा कि संस्थान नए विचारों के साथ काम करने और उन्हें प्रोटोटाइप में बदलने के लिए युवा छात्रों को प्रोत्साहित करने, प्रेरित करने और उनका पोषण करने के लिए और अधिक काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed