फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MNNIT director , Proctor came face to face

एमएनएनआईटी में निदेशक, प्रॉक्टर आए आमने-सामने

Sat, 19 Mar 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 19 Mar 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
MNNIT director , Proctor came face to face
एमएनएनआईटी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में बीते दिनों भारतीय एवं अफगानी छात्रों के आपसी टकराव के मामले में संस्थान में निदेशक एवं प्रॉक्टोरियल बोर्ड आमने-सामने आ गए हैं। संस्थान के प्रॉक्टर प्रो.आरपी त्रिपाठी ने निदेशक पर उनकी रिपोर्ट में बदलाव कर भारतीय छात्रों को दोषी बनाए जाने का दबाव डालने सहित अपने साथ बदसलूकी का आरोप लगाया है। प्रॉक्टर ने इस बात की शिकायत संस्थान के बोर्ड गवर्नर्स के चेयरमैन से करने की बात कही है तो निदेशक ने प्रॉक्टर पर पूरे मामले को लेकर लापरवाही बरतने और रिपोर्ट में देरी का आरोप लगाया है। निदेशक का कहना है कि प्रॉक्टर ने अपनी पूरी टीम के साथ उनके कक्ष में आकर बदसलूकी की। इसके बाद उन्होंने प्रॉकटर को अपने कक्ष से चले जाने को कहा।
विज्ञापन


पूरे मामले की जांच कर रहे प्रॉक्टर प्रो.आरपी त्रिपाठी का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच समझौता करवाने के बाद रिपोर्ट तैयार करके जब निदेशक को सौंपने गए तो उन्होंने भारतीय छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट देने का दबाव डाला। उनके मुताबिक निदेशक ने कहा कि भारतीय छात्रों ने बदसलूकी की है तो उन्हें दंडित किया जाना चाहिए। निदेशक ने घटना में किसी छात्रा के साथ छेड़खानी से मना किया है। ऐसे में जब रिपोर्ट बदलने से मना किया तो निदेशक ने अपने कक्ष से बाहर चले जाने का फरमान जारी कर दिया। फिर बाकी प्रॉक्टोरियल बोर्ड से नई रिपोर्ट तैयार करवा ली। नई रिपोर्ट पर मेरे हस्ताक्षर नहीं है। इसके लिए दबाव बनाया जा रहा है। वहीं निदेशक के मुताबिक दोनों पक्षों को माफ कर दिया गया है। घटना को लेकर प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने लापरवाही की है। यदि प्रॉक्टर बीओजी से शिकायत करना चाहते हैं तो वह स्वतंत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed