फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MNNIT

रोबोटिक्स और एयरोमॉडलिंग में टेकभनोक्रेट्स का दिखा जलवा

Fri, 20 Sep 2019 01:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
MNNIT
MNNIT - फोटो : CITY DESK
आविष्कार में स्थानीय स्कूलों के बच्चों की भागीदारी से बढ़ा उत्साह
विज्ञापन

प्रयागराज। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में आविष्कार का दूसरा दिन तमाम आशाओं एवं आशंकाओं का केंद्र बना। दूसरे दिन जहां देश के अलग-अलग भागों के तकनीकी संस्थानों से आए छात्रों के साथ एमएनएनआईटी के छात्रों ने अपने हुनर दिखाए तो स्थानीय स्कूलों के विद्यार्थी भी रोबोटिक्स और एयरोमॉडलिंग कार्यक्रमों में आगे बढ़कर भाग लिए। इस दौरान छात्रों का उत्साह और तकनीकी गतिविधियों में उनकी प्रबल सहभागिता देखते ही बन रही थी। आविष्कार में दूसरे संस्थान के छात्रों की ओर से आसपास के गरीब बच्चों को पढ़ाने केलिए विकसित अनोखी क्लब के विद्यार्थियों ने आगे बढ़कर कार्यक्रम में भागीदारी की।
फैंटम और गार्जियन के जरिए छोड़ी छाप
एमएनएनआईटी का एयरोक्लब छात्रों की ओर से स्वनिर्मित यंत्रों का केंद्र बना, इस दौरान यह केंद्र छात्रों के आकर्षण का केंद्र रहा। प्रतियोगिता में स्थानीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने रोबोटिक्स तथा एयरोमॉडलिंग में आगे बढ़कर भाग लिया। छात्रों ने फैंटम और गार्जियन जैसे कार्यक्रमों में बड़े उत्साह के साथ भागीदारी की। यह कार्यक्रम हैरत अंगेज गतिविधियों का प्रणेता रहा। छात्रों के लिए आविष्कार के दूसरे फैंटम और गार्जियन छात्रों के बीच सबसे अधिक आकर्षण के केंद्र रहे।
विज्ञापन

छात्रों ने ड्रोन, सेल्फ मेड हवाई जहाज़ उड़ाए
‘ऐयरोडायनमिक्स’ में छात्रों ने सेल्फ मेड हवाई जहाज़ और ड्रोन का प्रदर्शन किया। ऑटोमैक्स के तहत मोटरकारों की आपस में प्रतिस्पर्धा हुई। आविष्कार के सबसे ज्यादा प्रतिभागी ओपेराओम्निया के अंतिम चरण में रहे। रोबोमेनिया में छात्रों ने कड़ी मेहनत से तैयार रोबोट की वर्किंग दिखाई, जो सभी को प्रभावित करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पावर सर्ज में छात्रों ने दिखाया दम
पावर सर्ज के अंतर्गत विद्युतीय बारीकियों को समझाने के लिए आयोजित पेंटाथोलोन प्रतियोगिता में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की अलग-अलग गतिविधियों का प्रदर्शन हुआ। यह सभी को प्रभावित कर रहे थे। साइबरक्वेस्ट के तहत इनसोम्निया और रिवेंज प्रतियोगिता में छात्रों में उत्साह दिखाई पड़ा।
पोस्टर मेकिंग, क्विज में महर्षि पतंजलि विजेता,
एमएनएनआईटी में होने वाले आविष्कार में शहर के विभिन्न स्कूलों महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर, केंद्रीय विद्यालय ओल्ड कैंट, ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर, नारायणी आश्रम बालिका इंटर कॉलेज, भारत स्काउट गाइड,गंगा बाल विद्यालय, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, ईश्वर शरण इंटर कॉलेज, डीपी गर्ल्स इंटर कॉलेज, एमएनएनआईटी अनोखी पहल के छात्र-छात्राओं ने आगे बढ़कर भागीदारी की। बच्चों ने क्विज एवं पोस्टर प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाई। क्विज में महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर की टीम को पहला, केंद्रीय विद्यालय ओल्ड कैंट को दूसरा एवं एमएनएनआईटी अनोखी पहल को तीसरा स्थान मिला। पोस्टर मेकिंग में महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर की टीम को पहला,एमएनएनआईटी अनोखी पहल को दूसरा एवं केंद्रीय विद्यालय ओल्ड कैंट को तीसरा मिला।
नोटॉक्स में अर्जुन अवार्डी संजीव ने बढ़ाया उत्साह
आविष्कार में दूसरे दिन भी गुगली क्रिकेट मौज मस्ती और हास्य से भरपूर रहा। पहले दिन में नोटॉक्स की सफलता के बाद दूसरे दिन भी पूरा कार्यक्रम उल्लास एवं उत्साह की कहानी कह रहा था। भारतीय तीरंदाजी में अपने योगदान के लिए अर्जुन एवं द्रोणाचार्य पुरस्कारों से सम्मानित संजीव कुमार सिंह ने नोटॉक्स में छात्रों को प्रेरित किया।

सुपर-30 के अभयानंद के प्रेरक संदेश छात्रों केलिए संबल बने
सुपर 30 जैसे संस्थान के सह-संस्थापक एवं बिहार पुलिस के सेवानिवृत्त डीजीपी अभयानंद ने आविष्कार के दूसरे दिन छात्रों को निराशा के भंवर से निकालकर आशा का संचार करते रहे। विकिरण वैज्ञानिक एवं पद्मश्री से सम्मानित डॉ. बीपी थैलियथ ने अपनी प्रेरक कहानी से छात्रों में ऊर्जा एवं आशा का संचार करते रहे। इंडियाज़ गॉट टैलेंट के कलाकार और चित्रकार सर्वम पटेल ने अपनी प्रतिभा से सभी को मुग्ध कर दिया। उनकी कला का कार्यक्रम में शामिल सभी लोग तारीफ करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed