{"_id":"6a9f26436bdf8f202205e1cf","slug":"miscreants-vandalized-the-idol-of-lord-hanuman-and-threw-it-outside-the-temple-allahabad-news-c-407-1-ggp1006-19790-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: शरारती तत्वों ने हनुमान जी की मूर्ति खंडित कर मंदिर के बाहर फेंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: शरारती तत्वों ने हनुमान जी की मूर्ति खंडित कर मंदिर के बाहर फेंकी
Tue, 08 Sep 2026 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
फोटो नवाबगंज 01 नवाबगंज के कुरेसर गांव के पास खेत में स्थित हनुमान मंदिर की मूर्ति खंडित
कुरेसर गांव स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में सोमवार रात असामाजिक तत्वों ने मूर्ति खंडित कर बाहर फेंक दी। सुबह मंदिर के संरक्षक पारसनाथ दुबे जब पूजा करने गए, तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। इस घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है।
कुरेसर गांव से करीब 500 मीटर दूर खेत में करीब 100 साल पहले गौरी शंकर दुबे का मकान था। मकान के निकट ओम प्रकाश दुबे और पारस दुबे के पूर्वजों की ओर से हनुमान मंदिर बनाया गया था।
मंदिर की देखरेख दोनों भाई ओम प्रकाश दुबे तथा पारस नाथ दुबे करते हैं। सोमवार की सुबह पारसनाथ जब पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचे तो देखा कि हनुमान जी की मूर्ति बाहर खंडित पड़ी है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नवाबगंज पंकज अवस्थी फोर्स के मौके पर पहुंचे। मंदिर के संरक्षक की तहरीर पर घटना की प्राथमिकी दर्ज की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 100 साल पहले मंदिर का निर्माण संरक्षक के पूर्वजों के नाना-नानी ने कराया गया था। बाद में शरारती तत्वों से तंग आकर वे गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास रहने लगे।
-गांव से दूर खेत में स्थित प्राचीन मंदिर की हनुमान प्रतिमा खंडित की गई है। मंदिर के संरक्षक की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। -श्याम जीत प्रमिला सिंह, एसीपी सोरांव