फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Miscreants looted five lakh rupees along with cash and jewelery by holding a knife on the neck of an innocent

Kaushambi : मासूम के गले पर चाकू रख बदमाशों ने नकदी जेवरात समेत पांच लाख रुपये लूटे

Mon, 09 Dec 2024 03:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 09 Dec 2024 03:34 PM IST
सार

आलमपुर गांव निवासी बसंतलाल रैदास पुत्र बाबूलाल की संतान नहीं है। उन्होंने बूंदा गांव के अपने साढ़ू की बेटी रूपा को गोद लिया है। रूपा अपने एक वर्षीय बेटे विवेक को लेकर आलमपुर गांव में ही रहती है। जबकि उसका पति विजय प्रकाश पूना में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है।

विज्ञापन
Miscreants looted five lakh rupees along with cash and jewelery by holding a knife on the neck of an innocent
घटना के बाद बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पिपरी कोतवाली के आलमपुर गांव में रविवार की रात महिला को बंधक बनाकर एक वर्षीय बेटे के गले पर चाकू की नोक रख जेवरात समेत पांच लाख रुपये की लूट पाट किया। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए। पिता ने बेटी के साथ थाने जाकर घटना की तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


आलमपुर गांव निवासी बसंतलाल रैदास पुत्र बाबूलाल की संतान नहीं है। उन्होंने बूंदा गांव के अपने साढ़ू की बेटी रूपा को गोद लिया है। रूपा अपने एक वर्षीय बेटे विवेक को लेकर आलमपुर गांव में ही रहती है। जबकि उसका पति विजय प्रकाश पूना में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। रविवार की रात रूपा अपने बेटे के साथ अपने कमरे में सो रही थी। जबकि बसंत अपनी पत्नी बसंती के साथ घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे।
विज्ञापन


आधी रात को दीवार के ऊपर बने झरोखे से अंदर घुसे बदमाश ने घर के पीछे का दरवाजा खोल दिया। जिसके बाद तीन से चार बदमाश घर के अंदर घुस आए। उन्होंने रूपा के हाथ और पैर को लुंगी से बांध कर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद बेटे विवेक के गले पर चाकू रख कर घर में रखे जेवरात और नकदी की जानकारी ली। आरोप है कि बदमाशों ने अलमारी में रखा दो लाख रुपये नकद समेत तीन लाख रुपये के जेवरात पार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह मासूम की रोने की आवाज सुनकर बसंत कमरे में पीछे के खुले दरवाजे से अंदर पहुंचे। घर के अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। बेटी के साथ थाने जाकर बसंत ने घटना की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस संबंध में इंस्पेक्टर शिव चरन राम ने बताया कि तहरीर मिली है, घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed