फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Minor Harassed after blackmailing with video chased till Pratapgarh for murder

Prayagraj :अश्लील वीडियाे से ब्लैकमेल कर नाबालिग से दुष्कर्म, हत्या के लिए प्रतापगढ़ तक किया पीछा

Sun, 18 May 2025 02:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 18 May 2025 02:23 PM IST
सार

कैंट में अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करते हुए नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने प्रतापगढ़ तक किशोरी का पीछा किया और उसके घर भी पहुंच गया। यही नहीं वापस आने पर जान से मारने की नीयत से चाकू लेकर घर में भी घुस गया।

विज्ञापन
Minor Harassed after blackmailing with video chased till Pratapgarh for murder
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

कैंट में अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करते हुए नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने प्रतापगढ़ तक किशोरी का पीछा किया और उसके घर भी पहुंच गया। यही नहीं वापस आने पर जान से मारने की नीयत से चाकू लेकर घर में भी घुस गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

 

16 वर्षीय किशोरी कैंट में अपनी मौसी के घर पर रहकर पढ़ाई करती है। उसने पुलिस को बताया कि उसके साथ देवेश यादव निवासी ऊंंचवागढ़ी, राजापुर भी पढ़ाई करता था। आरोप है कि मना करने के बावजूद वह उसे परेशान करता था। फर्जी चैट बनाकर ब्लैकमेल भी करने लगा।

विज्ञापन

इसके बाद लॉज में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर आरोपी ने किशोरी से दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना लिया। फिर कई बार शारीरिक शोषण किया। परेशान होकर किशोरी गांव चली गई तो आरोपी वहां भी पहुंच गया। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सात मई की रात लगभग 1:15 बजे आरोपी देवेश घर में घुस आया। शोरगुल सुनकर जुटे गांववालों ने उसकी पिटाई भी की। छात्रा ने पुलिस को यह भी बताया कि आठ मई को वापस आने पर रात 2:35 बजे के करीब आहट से नींद खुली तो सामने देवेश खड़ा था। दरवाजा खोलने पर उसने चाकू निकालकर हमला करने की कोशिश की। कैंट इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच-पड़ताल कराई जा रही है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed