{"_id":"5cbf69a2bdec221444249d61","slug":"minor-gang-rape-culprits-sent-to-juvenile-justice-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल सुधार गृह भेजे गए दुष्कर्म के नाबालिग आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल सुधार गृह भेजे गए दुष्कर्म के नाबालिग आरोपी
Wed, 24 Apr 2019 01:08 AM IST
विनोद सिंह
News Desk, Amarujala, Prayagraj
News Desk, Amarujala, Prayagraj
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 24 Apr 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
महिला से गैंगरेप
सिविल लाइंस में पांच साल की मासूम से दुष्कर्म के तीनों नाबालिग आरोपी मंगलवार को बाल सुधार गृह भेज दिए गए। पुलिस ने उन्हें दोपहर में किशोर न्याय बोर्ड मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेजने का आदेश दिया गया।
विज्ञापन
बता दें कि सिविल लाइंस में झुग्गी में रहने वाली पांच साल की मासूम संग पड़ोस में रहने वाले तीन नाबालिग आरोपियों ने दुष्कर्म किया था। बच्ची के लहूलुहान हालत में मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मां की तहरीर पर तीन लोगों पर नामजद मुकदमा लिखा गया। हालांकि, जांच में पता चला कि घटना में 9, 10 व 11 साल के तीन बालक शामिल थे। जिस पर उन्हें अभिरक्षा में ले लिया गया था। सिविल लाइंस पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन