{"_id":"608ecc96537c6f6a75246293","slug":"mino-girl-harassment-by-a-minor-who-came-to-a-relative-s-house-accused-and-his-friend-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदार के यहां आई नाबालिग से किशोर ने किया दुष्कर्म, आरोपी और उसका दोस्त गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तेदार के यहां आई नाबालिग से किशोर ने किया दुष्कर्म, आरोपी और उसका दोस्त गिरफ्तार
Sun, 02 May 2021 09:30 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 02 May 2021 09:30 PM IST
सार
- दोस्त के सहयोग से दिया घटना को अंजाम, बहन के यहां आई थी किशोरी
विज्ञापन
Minor girl assaulted
विस्तार
थाना क्षेत्र नवाबगंज पुलिस चौकी मंसूराबाद अंतर्गत एक गांव में रिश्तेदार के यहां आई नाबालिग किशोरी के साथ उसी गांव में अपनी बहन के यहां आया नाबालिग किशोर अपने दोस्त के सहयोग से दुष्कर्म किया। खून से लथपथ किशोरी घर पहुंची तो परिजन के होश उड़ गए। रविवार की सुबह परिजन संग पीड़िता थाना नवाबगंज पहुंची और घटनाक्रम को बताते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जनपद प्रयागराज सदर थाना शिवकुटी निवासी एक व्यक्ति की रिश्तेदारी थाना क्षेत्र नवाबगंज के पुलिस चौकी मंसूराबाद निकट गांव में है। बताया जाता है कि 14 वर्षीय किशोरी शादी की रस्म अदायगी के दौरान अपने रिश्तेदार के यहां आई थी। शनिवार की शाम गांव का एक युवक एक नाबालिग किशोर के साथ योजना बनाई जो अपने बहन के ससुराल आया था।
विज्ञापन
minor girl
घर से बाहर नाबालिग किशोरी को देखकर झाड़ी में खींच ले गया और जबरन दुष्कर्म किया। चीखती किशोरी घर पहुंची और घटना को परिजन से बताया तो पांव के नीचे की जमीन खिसक गई। रविवार कि सुबह पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपियों पर केस दर्ज कर पुलिस तलाश में जुट गई।