फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Medical college doctor found dead inside car, suspected suicide

Prayagraj News: मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर कार के भीतर मृत मिले, खुदकुशी की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Medical college doctor found dead inside car, suspected suicide
मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के जूनियर रेजीडेंट कार्तिकेय श्रीवास्तव (27) शनिवार रात अपनी कार के भीतर मृत पड़े मिले। घटना स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल की पार्किंग में हुई। डॉक्टर का शव कार की ड्राइविंग सीट पर मिला। पास में ही एनेस्थीसिया में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन के दो वाॅयल और सिरिंज मिली। प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद पुलिस अफसरों ने खुदकुशी की आशंका जताई है।
विज्ञापन


डॉ. कार्तिकेय पुत्र कृष्ण कुमार श्रीवास्तव मेडिकल कॉलेज से पीजी की पढ़ाई कर रहे थे। यह उनका दूसरा वर्ष था। वह मूल रूप से उत्तराखंड के कोटद्वार जिला के अपार कालावड मोहल्ले के रहने वाले थे। इन दिनों वह स्टेनली रोड पर किराये के मकान में अपने माता-पिता के साथ रहते थे। पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह 10 बजे से उनकी ड्यूटी थी, लेकिन वह नहीं आए।
विज्ञापन

रात में 10:30 बजे के करीब वह एसआरएन अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में स्थित वाहन पार्किंग में अपनी कार के भीतर मृत पड़े मिले। साथी डॉक्टरों ने सूचना दी तो मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर और जूनियर डॉक्टरों के अलावा पुलिस भी पहुंच गई। डीसीपी नगर अभिषेक भारती का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


000
अवसाद में होने की भी रही चर्चा, कारण स्पष्ट नहीं

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस बात की भी चर्चा रही कि डॉक्टर पिछले कुछ दिनों से अवसाद में थे। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी और यह भी नहीं स्पष्ट हो सका कि अवसाद किस बात को लेकर था। यह भी बात सामने आई की कुछ दिनों पहले उन्हें नर्वस सिस्टम की दिक्कत भी हुई थी। इसके चलते उनके पैर की नसों में तकलीफ रहती थी। जब उनके माता-पिता से इस बाबत पूछा गया तो उन्होंने ऐसी कोई जानकारी होने से इन्कार कर दिया।
फोरेंसिक टीम ने कब्जे में लिए वाॅयल और सिरिंज
घटना की जानकारी पर डीसीपी नगर के साथ ही एडिशनल डीसीपी श्वेताभ पांडेय, एसीपी मनोज कुमार सिंह कोतवाली और शाहगंज थाने की फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया जिसने मौके से बरामद इंजेक्शन वाॅयल और सिरिंज को अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही गाड़ी के भीतर मिले फिंगर प्रिंट के नमूने भी एकत्र किए।


बिलखती रहीं मां, क्या गलती हो गई बेटा?
पिता कृष्ण कुमार श्रीवास्तव कुछ बोलने की स्थिति में नहीं थे तो मां प्रतिभा बेटे को याद कर फूट-फूट कर रोती रहीं। बार-बार कहती रही कि मुझे क्या गलती हो गई बेटा? घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में जूनियर डॉक्टर भी पहुंच गए थे और सभी गमगीन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed