प्रयागराज। श्री गणपति जी सदा सहाय फाउंडेशन की ओर से रविवार को मेेधावियों को सम्मान से नवाजा गया। इसके तहत विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं सहित स्नातक स्तर तक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभिन्न स्कूलों के तकरीबन सवा दौ सौ मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव नीना श्रीवास्तव, अपर सचिव शिव प्रकाश द्विवेदी एवं सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक इंद्रजीत ग्रोवर ने मेधावियों को क्रमश: स्वर्ण, रजत एवं कास्य पदक देकर सम्मानित किया। अतिथियों ने मेेधावियों को सफलता के टिप्स बताए और हौसले के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने की सीख दी। सांस्कृतिक केंद्र प्रेक्षागृह में हुए समारोह का संयोजन प्रीति सहाय जबकि स्वागत एवं संचालन अखिलेश सहाय ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक भी शामिल हुए।