फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Many important changes in Allahabad University, new responsibility to old faces

इलाहाबाद विवि में कई महत्वपूर्ण बदलाव, पुराने चेहरों को नई जिम्मेदारी

Sat, 05 Dec 2020 12:58 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 05 Dec 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
Many important changes in Allahabad University, new responsibility to old faces
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
इलाहाबाद विश्वविद्यालय की नई कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने पद ग्रहण करने के पांचवें दिन कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। कुलपति की ओर से मंजूरी मिलने के बाद रजिस्ट्रार प्रो.एनके शुक्ल ने शुक्रवार को बदलाव से जुड़े एक साथ 11 नए आदेश जारी कर दिए। 
विज्ञापन


कुलपति की ओर से किए गए बदलाव में डीन कला संकाय प्रो. हेरम्ब चतुर्वेदी को गांधी भवन का निदेशक की भी जिम्मेदारी दी गई है। अभी तक गांधी भवन निदेशक की जिम्मेदारी मध्य कालीन इतिहास विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. योगेश्वर तिवारी के पास थी। वहीं, पूर्व में डीन कॉलेज रहे राजनीति शास्त्र विभाग के प्रो. पंकज कुमार को एक बार फिर से पुराने पद डीन कॉलेज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यवाहक कुलपति प्रो. आरआर तिवारी के सबसे करीबी रहे प्रो. प्रशांत अग्रवाल को डीन कॉलेज पद से हटा दिया गया है।
विज्ञापन


विधि विभाग की डॉ. सोनल शंकर को लीगल सेल का इंचार्ज बनाया गया है। विधि विभाग के अवकाश प्राप्त प्रोफेसर राकेश खन्ना को लीगल सेल का सलाहकार बनाया गया है। लॉ ऑफिसर पीयूष कुमार को लीगल सेल के कोआर्डिनेशन की जिम्मेदारी दी गई है। अब तक लीगल सेल संभाल रहे प्रो. राजीव सिंह को हटा दिया गया है, ऑक्टा ने उन पर आरोप लगाए थे। इलेक्ट्रानिक्स एवं कम्युनिकेशन विभाग के डायरेक्टर प्रो. जेए अंसारी को यूजीसी-एीआरडीसी का निदेशक बनाया गया है। उन्हें यह जिम्मेदारी कामर्स विभाग के प्रो. अरुण कुमार की जगह दी गई है। शिक्षाशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. धनंजय यादव को इविवि फैकेल्टी रिक्रूटमेंट सेल (एफआरसी) का निदेशक बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में पूर्व में प्रॉक्टर, डीएसडब्ल्यू जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुके प्राचीन इतिहास विभाग के प्रो. हर्ष कुमार को सेंटर ऑफ फिल्म एंड थिएटर और जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बॉयोकेमेस्ट्री विभाग के प्रो. एसआई रिजवी को डीन रिसर्च एंड डेवलपमेंट की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें यह जिम्मेदारी भौतिकी विभाग के प्रो. एके राय की जगह दी गई है। कुलपति ने आइसीटी सेल की जिम्मेदारी एक बार फिर से के बनर्जी संस्थान के प्रमुख प्रो. सुनीत द्विवेदी को सौंपी है। उनकी नियुक्ति डॉ. शैलेंद्र राय की जगह की गई है। इसके अतिरिक्त डॉ. आशीष खरे और डॉ. ऋचा मिश्रा को सदस्य व डॉ. तनवीर जहां सिद्दीकी को संयोजक बनाया गया है। 

संजय उपाध्याय को प्रशासन से परीक्षा में भेजा

कुलपति की ओर से किए गए प्रशासनिक बदलाव में ज्वाइंट रजिस्ट्रार एवं असिस्टेंट रजिस्टार की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है। संजय उपाध्याय को प्रशासन से हटाकर परीक्षा विभाग भेजा गया है। ज्वाइंट रजिस्ट्रार एके कनौजिया को परीक्षा से प्रशासन (पीएफ, एडमिन और कमेटी) पद पर स्थानांतरित किया गया है। असिस्टेंट रजिस्ट्रार सुनील कुमार यादव को प्रशासन (फैकल्टी) से एकाउंट सेक्शन और अमित तिवारी को एकाउंट सेक्शन से प्रशासन में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed