{"_id":"60a3f2936785483cc167ca05","slug":"malati-devi-s-candidature-fixed-for-sp-for-the-post-of-district-panchayat-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालती देवी की जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा से उम्मीदवारी तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालती देवी की जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा से उम्मीदवारी तय
Tue, 18 May 2021 10:30 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 18 May 2021 10:30 PM IST
सार
- स्थानीय इकाई की ओर से भेजा जा चुका है उनके नाम का प्रस्ताव, राष्ट्रीय अध्यक्ष आज कर सकते हैं घोषणा
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा की ओर से मालती देवी की दावेदारी तय मानी जा रही है। पार्टी सूत्र के अनुसार स्थानीय इकाई की ओर से उनके नाम का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इसमें वरिष्ठ नेताओं की सहमति होने की बात भी कही जा रही है। बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उनके नाम पर मुहर लगा सकते हैं।
सपा के समर्थन से अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी के लिए चार लोगों ने आवेदन किया है। इनमें हंडिया तृतीय से सदस्य निर्वाचित मालती देवी के अलावा मनोज यादव, डॉ.विनोद यादव भी शामिल हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता रेवती रमण सिंह के करीबी को भी इस पद का प्रमुख दावेदार माना जा रहा था लेकिन उन्होंने आवेदन ही नहीं किया है। अभी पार्टी के भीतर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार पर मंथन चल ही रहा था कि भाजपा की ओर से 15 जिला पंचायत सदस्यों के पार्टी में शामिल होने की घोषणा कर दी गई।
ऐसे में सपा के सामने अपने समर्थित सदस्यों को रोके रखने की चुनौती खड़ी हो गई है। सपा ने भाजपा के दावे का खंडन किया है लेकिन साथ ही अध्यक्ष पद के प्रत्याशी की तलाश भी तेज कर दी गई। ताकि, जोड़तोड़ को रोका जा सके। इसी क्रम में इस पद के लिए मालती देवी के नाम पर मुहर लगने की बात कही जा रही है। मालती देवी के पिता राम मिलन यादव सपा में वरिष्ठ नेता हैं। वहीं पति रंग बहादुर यादव व्यवसायी हैं। इनके अलावा कई ब्लाक प्रमुख पद के प्रत्याशियों के नाम भी तय हो गए हैं।
विज्ञापन
सूची राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेज दी गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता के अनुसार मंगलवार को ही इन नामों पर मुहर लग गई होती, लेकिन अखिलेश यादव दिल्ली में थे। अब वह लखनऊ आ गए हैं। ऐसे में बुधवार को मालती देवी के साथ ब्लाक प्रमुख के समर्थित उम्मीदवारों के नाम भी तय हो सकते हैं। हालांकि, जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव का कहना है कि अभी प्रत्याशी का नाम तय नहीं हुआ है। अध्यक्ष पद के लिए चार लोगों ने आवेदन किया है। सभी के नाम राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजे गए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष से बात भी हुई है। एक-दो दिनों में पार्टी समर्थित उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी।