फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Main accused Abhishek Dwivedi arrested in the case of fraud of Rs 400 crore, caught by police from Panipat.

UP : 400 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में मुख्य आरोपी अभिषेक द्विवेदी गिरफ्तार, पानीपत से पुलिस ने दबोचा

Sun, 21 Jul 2024 06:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 21 Jul 2024 06:32 PM IST
सार

चार सौ करोड़ रुपये की ठगी के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी और निहारिका वेंचर्स के मुख्य कर्ता धर्ता अभिषेक द्विवेदी को पुलिस ने पानीपत से गिरफ्तार कर लिया है। उसको संरक्षण देने वालों को भी पुलिस ने पकड़ा है। 

विज्ञापन
Main accused Abhishek Dwivedi arrested in the case of fraud of Rs 400 crore, caught by police from Panipat.
अभिषेक द्विवेदी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्राॅपर्टी-शेयर में निवेश के नाम पर 400 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में फरार चल रहे अभिषेक द्विवेदी को पुलिस ने रविवार को पानीपत से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसको शरण देने वाले को भी गिरफ्तार किया है। दोनों जल्द ही प्रयागराज लाया जाएगा। यहां पर उसके खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी सहित विभिन्न मामलों में मुकदमा दर्ज है। पुलिस उसकी लंबे समय से तलाश कर रही थी। उसको गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें गठित की गई थीं। उसकी पत्नी निहारिका द्विवेदी अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर है। पुलिस की टीमें उसकी भी तलाश कर रही हैं। 

विज्ञापन

अबतक कईआरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी

बीते छह जून को शिवकुटी थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने अबतक कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें पुलिस ने सबसे पहले अभिषेक के पिता ओमप्रकाश, निहारिका की मां निरुपमा और फिर निहारिका के ड्राइवर को गिरफ्तार किया। मामले में पुलिस को दाे मुख्य आरोपी निहारिका और अभिषेक की तलाश है।, 

विज्ञापन
विज्ञापन

2020 में खोली थी कंंपनी

कंपनी की शुरुआत वर्ष 2020 में हुई थी। उस दाैरान कंपनी सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर के पास थी। लेकिन, तब वह ऑफिस किराये पर था। बाद में निहारिका वेंचर्स एंड डेवलपर्स ने अपना व्यावसायिक ऑफिस सिविल लाइंस स्थित लैंडमार्क में ले लिया था। छह महीने पहले ही यहां ऑफिस शिफ्ट किया गया था। लेकिन, जब पीड़ितों को पैसा नहीं मिला तो ऑफिस बंद होने के बारे में निवेशकों को जानकारी हुई।

विज्ञापन

इन-इन जगहों पर मिलीं 14 संपत्तियां

गोविंदपुर में इनके अपने घर के अलावा अलकनंदा में तीन अपार्टमेंट हैं। सिविल लाइंस के सरोजनी अपार्टमेंट में एक फ्लैट, सिविल लाइंस के साईं लैंडमार्क में एक ऑफिस, नैनी स्थित रुद्रा आकृति में तीन फ्लैट, झूंसी के पारस नारायण में दो फ्लैट हैं। वहीं, लखनऊ में यमुना विहार काॅलोनी में एक घर है, जो निहारिका के नाम से हैं। इसके अलावा मिर्जापुर में एक प्लाट और नोएडा के वेब अपार्टमेंट में एक फ्लैट हैं। यह संपत्ति ओमप्रकाश, निहारिका, अभिषेक व उसके भाई के नाम पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed