{"_id":"911c722687a46172975e828269c50877","slug":"mahashivratri-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवमय हुई संगमनगरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवमय हुई संगमनगरी
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Tue, 17 Feb 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाशिवरात्रि पर मंगलवार को संगमनगरी शिवमय हो गई। देवाधिदेव महादेव के दर्शन, पूजन, अभिषेक को श्रद्धालुओं की आतुरता चरम पर रही। हर कोई उनका आशीष पाने को व्याकुल दिखा। भगवान शंकर के दर्शन पूजन के लिए निकले श्रद्धालु ‘हर हर महादेव’ का जयघोष लगाते रहे। शिवालयों में रुद्राभिषेक हुआ। विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं की ओर से भोलेनाथ की बारात निकाली गई। जगह-जगह ठंडई का प्रसाद बांटा गया और सांस्कृतिक आयोजनों में शिव गीतों की धूम रही। गंगा स्नान के लिए संगम समेत विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
हर-हर, बम-बम के जयघोष के साथ संगमनगरी गुंजायमान रही। गंगा स्नान के बाद शिव भक्तों की भारी भीड़ देवाधिदेव महादेव के पूजन अर्चन को शिवालयों में उमड़ी। बेल पत्र, दूध, गंगाजल, धूप, दीप, अक्षत, माला, फूल, दूर्वा, भांग, नैवेद्य से शिवार्चन किया। छोटे बड़े सभी शिवालयों में देर रात तक पूजन अर्चन क ा क्रम जारी रहा। हाटकेश्वर महादेव, नागवासुकी मंदिर, पंचमुखी महादेव, तक्षकेश्वरनाथ, कोटेश्वर महादेव, कामौरी महादेव, सोमेश्वर महादेव, शिव कचहरी, ब्रह्ममेश्वर महादेव, पीला शिवाला, भोले गिरि महादेव मंदिर, हाईकोर्ट चौराहा स्थित हनुमान मंदिर, सिविल लाइंस स्थित हनुमत निकेतन आदि में देर रात तक भक्तों का तांता लगा रहा। बिजली की बहुरंगी रोशनी में जगमगाते मंदिर भक्तों के मन को मोहते रहे।