महंत नरेंद्र गिरि केस : महंत हरि गिरि बोले- नरेंद्र गिरि ने नहीं की है आत्महत्या, फिर से हो सीबीआई जांच
Mahant Narendra Giri Death Case : श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक और अखिल भारती अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री महंत हरि गिरि ने कहा कि महंत नरेंद्र गिरि की मौत की सीबीआई जांच को महंत हरि गिरि ने सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया। रविवार को अमर उजाला से बातचीत में अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री महंत हरि गिरि ने जांच में मानवीय भूल होने की आशंका जताई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महंत नरेंद्र गिरि की मौत की सीबीआई जांच को महंत हरि गिरि ने सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया। रविवार को अमर उजाला से बातचीत में अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री महंत हरि गिरि ने जांच में मानवीय भूल होने की आशंका जताई। कहा कि जांच पर उन्हें भरोसा नहीं है। फिर से जांच कराई जानी चाहिए।
दो वर्ष पहले मठ में महंत का शव फंदे से लटकता हुआ पाया गया था। महंत हरि गिरि ने कहा कि उन्होंने कभी इसे खुदकुशी नहीं माना। सीबीआई ने जांच किस तरह से की, वह नहीं जानते। लेकिन, इतना जरूर है कि जांच दोबारा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस संत ने मौत की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, उसने डर से अपनी तहरीर ही वापस ले ली है। ऐसे में सीबीआई जांच की समीक्षा की जानी चाहिए।
महंत हरि गिरि ने गंगा निर्मलीकरण पर कहा कि वह जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर गंगा की दुर्दशा से उन्हें अवगत कराएंगे। जल धारा में गंदगी देखकर मन विचलित हो उठा है। उन्होंने बताया कि महाकुंभ की दिव्यता और भव्यता के लिए सरकार को सुझाव दिया है।
शृंग्वेरपुर धाम में डैम के रूप में सीता कुंड के ड्रीम प्रोजेक्ट पर काम करने के साथ ही निषादराज के साथ केवट की प्रतिमा लगाने का भी सुझाव दिया है। इसके साथ ही राम, लक्ष्मण और सीता को दर्शन देती मां गंगा की भी भव्य प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव योगी सरकार को दिया है, ताकि कुंभ की दिव्यता को प्रदर्शित किया जा सके।