फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahant Narendra Giri case Anand Giri got last chance to provide documents in defense

महंत नरेंद्र गिरि केस : आनंद गिरि को अपने बचाव में दस्तावेज मुहैया कराने का मिला आखिरी मौका

Wed, 16 Nov 2022 08:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 16 Nov 2022 08:13 PM IST
सार

इसके पूर्व केस की सुनवाई शुरू होते ही आनंद गिरि के अधिवक्ता ने कोर्ट में अर्जी दाखिल करके बताया कि उनकी ओर से सुप्रीम कोर्ट में विशेष याचिका दाखिल कर केस दूसरे प्रदेश में स्थानांतरित किए जाने की मांग की गई है। आनंद गिरि चाहते हैं कि उनके केस की सुनवाई मध्य प्रदेश की जबलपुर कोर्ट में की जाए।

विज्ञापन
Mahant Narendra Giri case Anand Giri got last chance to provide documents in defense
Prayagraj News : आनंद गिरि और महंत नरेंद्र गिरि। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला न्यायाधीश संतोष राय ने महंत नरेंद्र गिरि आत्महत्या कांड में अभियुक्त आनंद गिरि को अपने बचाव में दस्तावेजों को दाखिल किए जाने केलिए अंतिम मौका दिया है। अदालत ने कहा है कि 23 नवंबर तक वह सभी तरह के दस्तावेज दाखिल कर दें। अन्यथा, आरोप तय कर दिए जाएंगे। अदालत ने मामले की सुनवाई केलिए 23 नवंबर की तिथि तय की है।

विज्ञापन



इसके पूर्व केस की सुनवाई शुरू होते ही आनंद गिरि के अधिवक्ता ने कोर्ट में अर्जी दाखिल करके बताया कि उनकी ओर से सुप्रीम कोर्ट में विशेष याचिका दाखिल कर केस दूसरे प्रदेश में स्थानांतरित किए जाने की मांग की गई है। आनंद गिरि चाहते हैं कि उनके केस की सुनवाई मध्य प्रदेश की जबलपुर कोर्ट में की जाए।

विज्ञापन

इस मामले में सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर रही है। साथ ही जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल है। इसलिए अभी आरोप तय करने के मामले में आठ सप्ताह तक सुनवाई न शुरू की जाए। हालांकि, मामले में सीबीआई के अधिवक्ता मो.फरीद और शासकीय अधिवक्ता गुलाब चंद्र अग्रहरि ने विरोध जताया। कहा, बुधवार को आरोप तय करने के लिए तारीख तय की गई थी। जानबूझकर विलंब किया जा रहा है।


सुनवाई के दौरान अभियुक्त आनंदगिरि, आद्या और संदीप तिवारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उपस्थित रहे। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद मामले को 23 मई को फिर से पेश करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही अदालत ने आद्या प्रसाद की अर्जी पर सुनवाई करते हुए उन्हें चिकित्सकीय सुविधा और मुकदमे से जुड़े सभी दस्तावेजों की द्वितीय प्रति उपलब्ध कराने का आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed