फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh: There will be a confluence of culture, environment and bird festival in the month of Phalgun.

Mahakumbh : फाल्गुन के महीने में संस्कृति, पर्यावरण और बर्ड फेस्टिवल का होगा संगम

Thu, 13 Feb 2025 06:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 13 Feb 2025 06:33 PM IST
सार

महाकुंभ में माघ पूर्णिमा के स्नान के बाद अब फाल्गुन के महीने में सांस्कृतिक, पर्यावरण और बर्ड फेस्टिवल का संगम होगा। 14 फरवरी से यमुना, सरस्वती और त्रिवेणी पंडाल में सांस्कृतिक आयोजन होंगे।

विज्ञापन
Mahakumbh: There will be a confluence of culture, environment and bird festival in the month of Phalgun.
कैलाश खेर - फोटो : इंस्टाग्राम @kailashkher

विस्तार

महाकुंभ में माघ पूर्णिमा के स्नान के बाद अब फाल्गुन के महीने में सांस्कृतिक, पर्यावरण और बर्ड फेस्टिवल का संगम होगा। 14 फरवरी से यमुना, सरस्वती और त्रिवेणी पंडाल में सांस्कृतिक आयोजन होंगे। 16 फरवरी को जलवायु सम्मेलन होगा और दूसरी तरफ तीन दिवसीय बर्ड फेस्टिवल का आयोजन भी किया जाएगा। गंगा पंडाल में बॉलीवुड गायक कैलाश खेर, मोहित चौहान, कविता सेठ, नवदीप वडाली सरीखे कलाकारों को सुनने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन


फाल्गुन मास की सुरमयी सांझ में शुक्रवार से त्रिवेणी, यमुना व सरस्वती पंडाल पर कार्यक्रम शुरू होंगे। महाकुंभ की अवधि के दौरान कैलाश खेर, मोहित चौहान, सुचेता भिड़े, कविता सेठ, नितिन मुकेश सरीखे नामचीन कलाकारों की भी प्रस्तुति होगी। इस दौरान शास्त्रीय संगीत, वायलिन, तबला, बांसुरी वादन, ध्रुपद गायन, भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी, कथक, ओडिसी नृत्य विधा के कलाकार महाकुंभ में अपनी प्रतिभा बिखेरेंगे।

विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देगा महाकुंभ

आस्था के साथ ही महाकुंभ प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देगा। सीएम योगी के निर्देश पर श्रद्धालुओं के लिए ईको टूरिज्म का विशेष प्लान भी बनाया गया है। 16 से 18 फरवरी तक अंतरराष्ट्रीय बर्ड फेस्टिवल होगा। इसमें लगभग 200 प्रजातियों के पक्षियों का महाकुंभ भी होगा। इसमें लुप्तप्राय इंडियन स्कीमर, फ्लेमिंगो और साइबेरियन क्रेन आदि का दीदार कर सकेंगे। यहां साइबेरिया, मंगोलिया, अफगानिस्तान समेत लगभग एक दर्जन से अधिक देशों से साइबेरियन पक्षी का भी दीदार होगा। फेस्टिवल के दौरान फोटोग्राफी, पेंटिंग, स्लोगन लेखन, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी समेत अनेक प्रतियोगिताएं होंगी। इनके विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय बर्ड फेस्टिवल भारतीय संस्कृति, प्रकृति प्रेम व वैज्ञानिक दृष्टिकोण का अनूठा मिश्रण होगा।

विज्ञापन

जलवायु सम्मेलन में आएंगे मुख्यमंत्री

यूपी के पर्यावरण, वन, जलवायु परिवर्तन विभाग की तरफ से महाकुंभ में कुंभ की आस्था व जलवायु परिवर्तन पर जलवायु सम्मेलन भी होगा। इसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटना और जलवायु सुधार को लेकर प्रेरित करना है। सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिरकत करेंगे। साथ ही धर्मगुरु, पर्यावरणविद, अनेक सामाजिक संगठन, उद्योग व व्यापारिक जगत के साथ ही गणमान्य नागरिक भी हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed