फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh Register will be kept at every bathing ghat, pilgrimage priests will run signature campaign

Mahakumbh : हर स्नान घाट पर रखा जाएगा रजिस्टर, तीर्थ पुरोहित चलाएंगे हस्ताक्षर अभियान

Sat, 07 Dec 2024 07:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 07 Dec 2024 07:29 PM IST
सार

एक लाख लोगों को इस अभियान में हस्ताक्षर के माध्यम जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इस हस्ताक्षरयुक्त समर्थन पत्र को पीएमओ को भेजा जाएगा। तीर्थ पुरोहित माधवानंद शर्मा ने कहा कि इस अभियान के समर्थन में एक जन आंदोलन का रूप देकर संगम को विश्व धरोहर घोषित कराने के लिए प्रयाग के सभी प्रतिष्ठित वर्ग को जोड़ा जाए।

विज्ञापन
Mahakumbh Register will be kept at every bathing ghat, pilgrimage priests will run signature campaign
संगम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संगम को विश्व धरोहर घोषित करने की अमर उजाला की मुहिम से शुक्रवार को तीर्थपुरोहित भी जुड़ गए। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा और तीर्थ पुरोहित प्रयागवाल समाज ने इस अभियान को अपना पूर्ण समर्थन देने का एलान किया। यमुना बैंक रोड स्थित ओमकारेश्वर मंदिर में हुई बैठक में संगम को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में दर्ज करने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता राष्ट्रीय महामंत्री चंद्रनाथ चकहा मधु जी ने की।

विज्ञापन


गोष्ठी में उपस्थित प्रयागवाल समाज के संयोजक श्रवण कुमार शर्मा ने उपस्थित सदस्यों से अनुरोध किया कि संगम को विश्व धरोहर घोषित करने के लिए अमर उजाला की ओर से शुरू किए गए अभियान में तीर्थ पुरोहित समाज के प्रत्येक व्यक्ति अपने अपने घाटों पर एक रजिस्टर रखकर प्रयाग आने वाले सभी तीर्थ यात्रियों से इस पवित्र अभियान के समर्थन के लिए हस्ताक्षर कराएंगे।
विज्ञापन


एक लाख लोगों को इस अभियान में हस्ताक्षर के माध्यम जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इस हस्ताक्षरयुक्त समर्थन पत्र को पीएमओ को भेजा जाएगा। तीर्थ पुरोहित माधवानंद शर्मा ने कहा कि इस अभियान के समर्थन में एक जन आंदोलन का रूप देकर संगम को विश्व धरोहर घोषित कराने के लिए प्रयाग के सभी प्रतिष्ठित वर्ग को जोड़ा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव भारद्वाज ने कहा कि संगम विश्व की अनूठी धरोहर है, प्रत्येक अर्धकुंभ व महाकुंभ में करोड़ों स्नानार्थी गंगा में स्नान करते हैं। प्रयाग के अलावा अन्य किसी तीर्थ में ऐसा देखने को नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि संगम को विश्व धरोहर का दर्जा दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जाएगा।

प्रयागवाल समाज के अध्यक्ष अमितराज वैद्य ने कहा कि तीर्थराज प्रयाग की पहचान पवित्र संगम से है। प्रत्येक वर्ष श्रद्धालु यहां आकर संगम में स्नान कर पुण्य अर्जित करते हैं। ऐसे में पवित्र संगम को यूनेस्को की सूची में शामिल कराना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर पं. हीरामणि भारद्वाज, श्रवण कुमार शर्मा, राजीव भारद्वाज, विष्णु प्रोहा, सुरेश तिवारी, गोपाल काला, लाल पंडित, हरि नारायण शर्मा, शंभू शर्मा, शिवम मिश्रा कल्लू शर्मा, शिव बाबू शर्मा, मुन्ना जी शर्मा उपस्थित रहे।

संगम को विश्व धरोहर घोषित कराने को पीएम को दिया जाएगा ज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर जिला प्रशासन के माध्यम से प्रयागवाल समाज उन्हें ज्ञापन देकर संगम को विश्व धरोहर घोषित कराने की मांग करेगा। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री चंद्रनाथ चकहा मधु जी ने इस अभियान में प्रयाग के नागरिकों से समर्थन की अपील की है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी पत्र भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed