फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh: Mother said to go to Sangam and son left from Tripura in a wheel chair, boat found with the help of

Mahakumbh : मां ने कहा संगम जाना है और बेटा त्रिपुरा से व्हील चेयर पर लेकर चल पड़ा, पुलिस की मदद से मिली नाव

Tue, 14 Jan 2025 05:32 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 14 Jan 2025 05:32 AM IST
सार

55 वर्षीय सुशांत तुलारामबाग स्थित भारत सेवाश्रम में ठहरे हुए हैं। संगम तक पहुंचने और लौटने में उन्होंने तकरीबन 20 किलोमीटर चलकर यात्रा की। मां गीता पाल को व्हील चेयर में बैठाए जब वह संगम पहुंचे तो उनकी मुलाकात एक पुलिस अफसर से हुई।

विज्ञापन
Mahakumbh: Mother said to go to Sangam and son left from Tripura in a wheel chair, boat found with the help of
व्हील चेयर से संगम स्नान पहुंची महिला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मां ने कहा, बेटा महाकुंभ में मुझे संगम स्नान करा दे और बेटा मां को व्हील चेयर पर लेकर चल पड़ा। त्रिपुरा के रहने वाले व्यवसायी सुशांत पाल पौष पूर्णिमा पर अपनी 77 वर्षीय मां को मां को व्हील चेयर पर बैठाकर संगम पहुंचे और मां की इच्छा पूरी की।

विज्ञापन

55 वर्षीय सुशांत तुलारामबाग स्थित भारत सेवाश्रम में ठहरे हुए हैं। संगम तक पहुंचने और लौटने में उन्होंने तकरीबन 20 किलोमीटर चलकर यात्रा की। मां गीता पाल को व्हील चेयर में बैठाए जब वह संगम पहुंचे तो उनकी मुलाकात एक पुलिस अफसर से हुई। सुशांत ने उन्हें बताया कि त्रिपुरा के मातावरी गोमती जिले से आए हैं और मां की इच्छा है कि संगम में स्नान करें।

विज्ञापन

पुलिस अफसर की मदद से उन्हें एक नाव मिल गई, जिसके बाद वह मां को लेकर संगम पहुंचे और स्नान कराया। सुशांत की मां गीता पाल इससे पहले 2013 के कुंभ में आईं थी। तब वह स्वस्थ थीं और एक टीम के साथ यहां आईं थी। अब व्हील चेयर ही उनका सहारा है। सुशांत और उनकी मां 19 जनवरी को त्रिपुरा लौटेंगे। मां की इच्छा है कि मंगलवार को मकर संक्रांति पर अमृत स्नान करें। सुशांत फिर अपनी मां को व्हील चेयर पर बैठाकर संगम तक ले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed