{"_id":"57c9e54a4f1c1b5a212cc754","slug":"magazine-route-transformer-funka","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रिका मार्ग पर ट्रांसफार्मर फुंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रिका मार्ग पर ट्रांसफार्मर फुंका
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 03 Sep 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इलाहाबाद(ब्यूरो)। उमस भरी गर्मी में शुक्रवार को सिविल लाइंस पत्रिका मार्ग पर एक ट्रांसफार्मर फुंक गया। इसके चलते इलाके में छह घंटे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। बाद में नया ट्रांसफार्मर लगा देर शाम बिजली आपूर्ति बहाल की गई। उधर, पॉवर कॉरपोरेशन की ओर से शुक्रवार को चलाए गए अभियान में 49 लाख के बकाए पर 169 घरों की बिजली काट दी। इसके अलावा बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए 20 से अधिक लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मेयाहाल विद्युत खंड के अधिशासी अभियंता एके सिंह ने बताया कि शनिवार को सिविल लाइंस में अभियान चलाया जाएगा।