फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Madhya Pradesh Deputy CM Rajendra Shukla had darshan of Shri Bade Hanumanji.

प्रयागराज : संगम नगरी पहुंचे मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला, श्री बड़े हनुमानजी का किया दर्शन

Sun, 31 Dec 2023 05:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 31 Dec 2023 05:54 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने रविवार को श्री बड़े हनुमानजी का दर्शन पूजन किया। मंदिर प्रशासन की ओर से उन्हें हनुमानजी का चित्र भेंट किया गया। इसके बाद वह हवाई मार्ग से भोपाल के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh Deputy CM Rajendra Shukla had darshan of Shri Bade Hanumanji.
श्री बड़े हनुमानजी का दर्शन करते मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मध्य प्रदेश के नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को संगम तट पर स्थित श्री बड़े हनुमानजी का दर्शन पूजन किया। दोपहर में मंदिर पहुंचे डिप्टी सीएम ने बड़े हनुमानजी का आशीर्वाद लेने के लिए बाद मां गंगा के भी दर्शन किए। इसके बाद वह प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचे जहां से भोपाल के लिए रवाना हो गए। उनके आने की सूचना पर बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा के नेता भी पहुंच गए।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि डिप्टी सीएम शुक्ला मां गंगा और बजरंग बली के अनन्य भक्त हैं। मंत्रालय मिलने के बाद वह दर्शन के लिए संगमनगरी पहुंचे। उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय मिला है। दर्शन पूजन के बाद वह मंदिर के कार्यालय पहुंचे। जहां मंदिर प्रशासन की ओर से उन्हें श्री बड़े हनुमानजी का चित्र भेंट किया गया। वह यहां पर करीब आधे घंटे तक रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed