फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Maa Durga Kaalratri form was worshipped in homes and temples, bells kept ringing throughout the day

Navratri : घरों और मंदिरों में आदिशक्ति के कालरात्रि स्वरूप की हुई पूजा, दिन भर गूंजते रहे घंटा घड़ियाल

Fri, 04 Apr 2025 06:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 04 Apr 2025 06:07 PM IST
सार

नवरात्रि के सप्तम दिवस शुक्रवार को देवी के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि स्वरूप की पूजा अर्चना की गई। मंदिरों में आकर्षक श्रृंगार कर आरती और पूजा की गई। महाशक्ति पीठ अलोपशंकरी देवी मंदिर, कल्याणी देवी और ललिता देवी में भक्तों की लंबी कतार दिख रही है।

विज्ञापन
Maa Durga Kaalratri form was worshipped in homes and temples, bells kept ringing throughout the day
महाशक्तिपीठ ललिता देवी की आरती करते पुजारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नवरात्रि के सप्तम दिवस शुक्रवार को देवी के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि स्वरूप की पूजा अर्चना की गई। मंदिरों में आकर्षक श्रृंगार कर आरती और पूजा की गई। महाशक्ति पीठ अलोपशंकरी देवी मंदिर, कल्याणी देवी और ललिता देवी में भक्तों की लंबी कतार दिख रही है। देर रात तक भक्तों का तांता लगा है। महिला और पुरुष सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। मंदिर के बाहर दूर तक फल, नारियल, चुनरी और प्रसाद की दुकानें लगी हैं। कालरात्रि के मंत्र के साथ मंदिर में हवन पूजन और आराधना की गई। 

विज्ञापन


विधि विधान से हुई मां कालरात्रि की आराधना

देवी पर्व नवरात्र को लेकर क्षेत्र के मंदिरों और देवी स्थलों पर धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। क्षेत्र के छोटा चाका स्थित मां काली शक्तिपीठ में प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। नवरात्र की सप्तमी शुक्रवार को मां के कालरात्रि स्वरूप की पूजा अर्चना के साथ मां का श्र्ंगार और मंगला आरती की गई। साथ ही शाम को मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन और कलाकारों द्वारा कई भक्तिमय कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई।
विज्ञापन


प्रधान पुजारी पं. दीपू महाजन ने बताया कि पूरे नवरात्र शाम को आरती के बाद प्रसाद वितरण किया जाता है, जिसमें सैकड़ों लोग प्रतिदिन शामिल हो रहे है। कार्यक्रम में सहयोग के रूप में इविवि के छात्र नेता रंदीप शर्मा. नैनी बाजार के पुराना व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष केशरवानी. अजय गौड़ बाला जी गेस्ट हॉउस. भरत लाल. सरजू आदि का योगदान हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed