फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lover couple got married in temple after panchayat at police station

थाने पर पंचायत के बाद प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाई शादी

Thu, 03 Dec 2020 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Lover couple got married in temple after panchayat at police station
फतनपुर थाने में पंचायत के बाद शादी करते प्रेमी युगल। - फोटो : PRATAPGARH
परिवार के लोगों द्यारा दूसरी जगह शादी तय करने की तैयारी की भनक लगते ही प्रेमी युगल थाने पहुंच गए। जहां घंटों पंचायत के बाद मंदिर में दोनों शादी के सात बंधन में सदा के लिए बंध गए। परिवार के लोगों ने शादी से दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन

फतनपुर थाना के केवरा कला की रहने वाली निवासी रंजना गांव के ही संदीप पांडेय को काफी दिनों पहले अपना दिल दे बैठी थी। दोनों एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसम भी खा चुके थे। संदीप के अनुसार रंजना के परिवार वाले उसकी शादी दूसरी जगह करने की तैयारी में थे। उन्हें दोनों का प्यार स्वीकार नहीं था। पहले तो दोनों ने मिलकर विरोध किया लेकिन परिवार के लोग अपनी जिद पर अड़े रहे।
विज्ञापन

चूंकि दोनों की जाति अलग थी। इसलिए समाज के सामने नाक काटने की बात दोनों परिवार के लोग करते रहे। युवती ने दूसरी जगह शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद युवती के परिजनों ने शिकायत पुलिस से की। बुधवार को पुलिस प्रेमी युगल को थाने बुला ली। जहां दोनों पक्षों के बीच घंटों पंचायत होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी युगल एक दूसरे से शादी करने की जिद पर अड़े रहे। बाद में रंजना और संदीप ने गौरी शंकर मंदिर पर जाकर शादी कर लिया। फतनपुर एसओ ने कहा कि युवक और युवती बालिग है। वे अपने स्वेच्छा से शादी कर सकते हैं। दोनों पक्ष आपस में सुलह समझौता करके शादी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed