फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Locks hang on Panchayat buildings; petitioners return disappointed

Prayagraj News: पंचायत भवनों में लटका ताला, मायूस लौटे फरियादी

Tue, 07 Jul 2026 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 07 Jul 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Locks hang on Panchayat buildings; petitioners return disappointed
ग्राम पंचायत में लेखपाल न बैठने से ग्रामीण परेशान - फोटो : samvad
पंचायत भवनों में राजस्व लेखपालों की उपस्थिति सुनिश्चित कर ग्रामीणों की राजस्व संबंधी समस्याओं के निस्तारण के लिए शासन की ओर से आदेश जारी किए गए थे। हालांकि, अधिकतर पंचायतों में ताला लटका होने से फरियादी मायूस लौटे। बहरिया के कहली, तेजपुर, बसरही, बेनीपुर, चंद्रावट, सातनपुर, करनाईपुर, भवानापुर, छाता, सराय सुल्तान उर्फ पूरे मखदूम, बादलपुर और गमरहटा समेत कई ग्राम पंचायतों में राजस्व लेखपाल पंचायत भवन पर नहीं पहुंचे। इस दौरान फरियादी सुनील कुमार यादव, रामपूजन, पन्ना लाल और संतोष कुमार पटेल सहित अन्य लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा। फूलपुर एसडीएम अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि लेखपालों को ग्राम पंचायत भवनों पर नियमित रूप से बैठने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई लेखपाल निर्धारित ग्राम पंचायत भवन पर नहीं बैठ रहा है, तो मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed