फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lete Hanuman Mandir: In the name of Kumbh-Magh Mela, thousands of square feet of army occupied land

Lete Hanuman Mandir :  कुंभ-माघ मेला के नाम पर भी सेना की हजारों वर्ग फीट पर जमीन पर कब्जा

Sun, 05 Jun 2022 10:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 05 Jun 2022 10:28 PM IST
सार

प्रयागराज मेला प्राधिकरण की ओर से हाल में ही कराई गई पैमाइश में हनुमान मंदिर को आवंटित भूमि से तीन गुना से भी अधिक रकबे पर अवैध निर्माण और कब्जा पाया गया है। इसमें अवैध कब्जे वाली भूमि पर भवन, मंदिर के अलावा श्रद्धालुओं के ठहरने के आश्रय तो बनाए ही गए हैं।

विज्ञापन
Lete Hanuman Mandir: In the name of Kumbh-Magh Mela, thousands of square feet of army occupied land
Prayagraj News : संगम तट पर लेटे हनुमानजी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किले में स्थित आयुध भंडार से लगे प्रतिबंधित क्षेत्र में मेला प्राधिकरण की पैमाइश के अलावा भी सेना की हजारों वर्ग फीट भूमि कब्जा ली गई है। अवैध कब्जे वाला यह वो क्षेत्रफल है, जिसकी अभी तक पैमाइश नहीं की गई है। कुंभ और माघ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा दिलाने के नाम पर इस बड़े क्षेत्रफल की भूमि बैरिकेडिंग कर घेर ली गई है। 

विज्ञापन



प्रयागराज मेला प्राधिकरण की ओर से हाल में ही कराई गई पैमाइश में हनुमान मंदिर को आवंटित भूमि से तीन गुना से भी अधिक रकबे पर अवैध निर्माण और कब्जा पाया गया है। इसमें अवैध कब्जे वाली भूमि पर भवन, मंदिर के अलावा श्रद्धालुओं के ठहरने के आश्रय तो बनाए ही गए हैं, इसके अलावा फूलमाला, पूजा-प्रसाद की दुकानें और लड्डू बनाने का कारखाना भी शामिल है।
विज्ञापन



प्रयागराज मेला प्राधिकरण की ओर से कराई गई पैमाइश में गर्भगृह समेत लोहे की रेलिंग और शेड के भीतर वाले मंदिर प्रबंधन के कब्जे में कुल 20 हजार वर्ग फीट भूमि पाई गई है। इसमें मंदिर प्रबंधन के दावे के मुताबिक बड़े 4335 वर्ग फीट भूमि हनुमान मंदिर के नाम पर दर्ज है। इसके अलावा 15,665 वर्ग फीट भूमि पर अन्य निर्माण और इंतजाम पाए गए हैं। लेकिन अवैध कब्जा यहीं तक सीमित नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किले के पास से ही लगवाई जाती हैं कतारें
मेला प्राधिकरण की ओर से कराई गई पैमाइश के अलावा भी मंदिर परिसर से लेकर किला मार्ग तक इतनी ही भूमि कुंभ और माघ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के नाम पर कब्जा कर ली गई है। इस एरिया को घेर लिया गया है। इस अतिक्रमण का विवरण अभी सेना की ओर से जुटाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि मंगलवार, शनिवार के अलावा विशेष अवसरों पर लगने वाली भीड़ के दौरान किला मार्ग के पास बैरिकेडिंग के पास से ही हनुमान मंदिर परिसर में प्रवेश के लिए कतारें लगवाई जाती हैं।


दिवंगत महंत नरेंद्र गिरि इससे पहले रक्षा मंत्रालय और शासन के समक्ष इस पर सफाई दे चुके हैं। मंदिर प्रबंधन की ओर से अफसरों को बताया गया है कि आवंटित भूमि से अधिक रकबे पर जो भी निर्माण कार्य किए गए हैं, वह माघ मेले और कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ही कराए गए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग कराने की बात कही गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed