{"_id":"5f7a2bfc8ebc3e9bac5ef2c0","slug":"leopard-shows-again-in-buzhiya-woman-unconscious-meerganj-news-bly4221049186","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुझिया में फिर दिखा तेंदुआ, बेहोश हुई महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुझिया में फिर दिखा तेंदुआ, बेहोश हुई महिला
विज्ञापन
बेहोश महिला के पास बैठे घरवाले।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
गांव राठ में धान के कई खेतों में दिखा ताजा खून और तेंदुआ के पगचिह्न
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने क्रिया भ्रमण, तेंदुआ पकड़ने को आज लगेगा पिंजड़ा
मीरगंज/शीशगढ़। तेंदुआ की दहशत से गांव वाले अब भी उबर नहीं पा रहे हैं। रविवार को शीशगढ़ के गांव बुझिया में नल पर पानी लेने गई महिला तेंदुआ को देखकर घर की ओर दौड़ पड़ी और बेहोश हो गई। वहीं, राठ गांव के खेतों में ग्रामीणों ने तेंदुआ के पगचिह्न और ताजा खून देखने का दावा किया है। मगर वन विभाग की टीम ने निरीक्षण के बाद तेंदुआ की मौजूदगी से इनकार कर दिया। फिर देर शाम बैकफुट पर आई वन विभाग की टीम ने सोमवार को वहां पिंजड़ा लगाने की बात कही है।
शीशगढ़ इलाके के गांव बुझिया में पिछले सप्ताह सोमवार रात तेंदुआ ने एक कक्षा चार में पढ़ने वाली उपासना को शिकार बना लिया था। अगले दिन एक तेंदुआ वन विभाग के पिंजड़े में कैद भी हो गया और उसे बिजनौर के जंगल में छोड़ दिया गया। मगर गांव वाले अब भी क्षेत्र में एक और तेंदुआ देखने का दावा कर रहे हैं। रविवार शाम करीब साढ़े छह बजेे उपासना के घर के पास ही रहने वाले नेकपाल की पत्नी विमला देवी घर के बाहर नल पर पानी लेने गई थीं। इसके बाद वह दौड़ती हुई घर वापस पहुंचीं और बेहोश हो गईं। घरवालों ने विमला को अस्पताल में भर्ती कराया है। होश में आने पर विमला ने कुछ दूरी पर तेंदुआ देखकर डर से बेहोश होने की बात कही। इसके अलावा रविवार सुबह गांव राठ के धर्मपाल ने धान खेत के खेत में तेंदुआ के पगचिह्न और आसपास के कई खेतों में ताजा खून पड़े होने की बात कही। गांव वालों ने इसके फोटो भेजकर बंजरिया पुलिस चौकी पर सूचना दी। इसके बाद बहेड़ी रेंज के वन कर्मियों ने खेतों में पहुंचकर खोजबीन की और तेंदुआ के पगचिह्न होने से इनकार कर दिया। इससे क्षेत्र के गांवों में दहशत बनी हुई है और किसानों का खेतों में कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। वहीं, देर शाम महिला के बेहोश होने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम बैकफुट पर आ गई और सोमवार को तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाने की बात कही है।
विज्ञापन
तेंदुआ की सूचना पर टीम ने गांव राठ के जंगल में जाकर जांच की लेकिन जो पगचिह्न तेंदुआ के बताए जा रहे हैं, वे किसी अन्य जानवर के निकले। फिर भी गांव वालों की दहशत को देखते हुए सोमवार को वहां पिंजड़ा लगा दिया जाएगा। - रवींद्र सक्सेना, रेंजर, बहेड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने क्रिया भ्रमण, तेंदुआ पकड़ने को आज लगेगा पिंजड़ा मीरगंज/शीशगढ़। तेंदुआ की दहशत से गांव वाले अब भी उबर नहीं पा रहे हैं। रविवार को शीशगढ़ के गांव बुझिया में नल पर पानी लेने गई महिला तेंदुआ को देखकर घर की ओर दौड़ पड़ी और बेहोश हो गई। वहीं, राठ गांव के खेतों में ग्रामीणों ने तेंदुआ के पगचिह्न और ताजा खून देखने का दावा किया है। मगर वन विभाग की टीम ने निरीक्षण के बाद तेंदुआ की मौजूदगी से इनकार कर दिया। फिर देर शाम बैकफुट पर आई वन विभाग की टीम ने सोमवार को वहां पिंजड़ा लगाने की बात कही है।
शीशगढ़ इलाके के गांव बुझिया में पिछले सप्ताह सोमवार रात तेंदुआ ने एक कक्षा चार में पढ़ने वाली उपासना को शिकार बना लिया था। अगले दिन एक तेंदुआ वन विभाग के पिंजड़े में कैद भी हो गया और उसे बिजनौर के जंगल में छोड़ दिया गया। मगर गांव वाले अब भी क्षेत्र में एक और तेंदुआ देखने का दावा कर रहे हैं। रविवार शाम करीब साढ़े छह बजेे उपासना के घर के पास ही रहने वाले नेकपाल की पत्नी विमला देवी घर के बाहर नल पर पानी लेने गई थीं। इसके बाद वह दौड़ती हुई घर वापस पहुंचीं और बेहोश हो गईं। घरवालों ने विमला को अस्पताल में भर्ती कराया है। होश में आने पर विमला ने कुछ दूरी पर तेंदुआ देखकर डर से बेहोश होने की बात कही। इसके अलावा रविवार सुबह गांव राठ के धर्मपाल ने धान खेत के खेत में तेंदुआ के पगचिह्न और आसपास के कई खेतों में ताजा खून पड़े होने की बात कही। गांव वालों ने इसके फोटो भेजकर बंजरिया पुलिस चौकी पर सूचना दी। इसके बाद बहेड़ी रेंज के वन कर्मियों ने खेतों में पहुंचकर खोजबीन की और तेंदुआ के पगचिह्न होने से इनकार कर दिया। इससे क्षेत्र के गांवों में दहशत बनी हुई है और किसानों का खेतों में कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। वहीं, देर शाम महिला के बेहोश होने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम बैकफुट पर आ गई और सोमवार को तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाने की बात कही है।
विज्ञापन
तेंदुआ की सूचना पर टीम ने गांव राठ के जंगल में जाकर जांच की लेकिन जो पगचिह्न तेंदुआ के बताए जा रहे हैं, वे किसी अन्य जानवर के निकले। फिर भी गांव वालों की दहशत को देखते हुए सोमवार को वहां पिंजड़ा लगा दिया जाएगा। - रवींद्र सक्सेना, रेंजर, बहेड़ी
विज्ञापन विज्ञापन