फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Left in the cold half of the teacher recruitment exam

ठंड में आधे ने छोड़ दी शिक्षक भर्ती परीक्षा

Sat, 27 Dec 2014 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 27 Dec 2014 11:37 PM IST
विज्ञापन
Left in the cold half of the teacher recruitment exam
ठंड और दूसरे जिले में सेंटर की वजह से तकरीबन 50 फीसदी अभ्यर्थियों ने राजकीय महाविद्यालयों की शिक्षक भर्ती परीक्षा छोड़ दी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से शनिवार को आयोजित परीक्षा में मात्र 15051 अभ्यर्थी शामिल हुए। जबकि पंजीकृत अभ्यर्थियों की संख्या 29624 रही। आयोग ने 27 विषयों में प्रवक्ताओं की भर्ती के लिए लखनऊ और इलाहाबाद में परीक्षा कराई। आयोग ने विषयवार केंद्र निर्धारित किए। गौर करने वाली बात यह भी है कि आयोग की परीक्षाओं के लिए अभी तक इलाहाबाद बड़ा केंद्र हुआ करता था लेकिन लोअर सबऑर्डिनेट मुख्य परीक्षा-2013 के बाद शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए भी लखनऊ बड़ा केंद्र रहा। लखनऊ में 20 विषयों की परीक्षा में 14573 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे। इलाहाबाद में सात विषयों के लिए 11411 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे।
विज्ञापन


विषयवार परीक्षा केंद्र एलाट होने से इलाहाबाद के बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों का सेंटर लखनऊ हो गया। इसी तरह से लखनऊ में परीक्षा देने के इच्छुक अभ्यर्थियों को इलाहाबाद में सेंटर एलाट हुआ। इसके अलावा ठंड की वजह से भी खासतौर पर, महिला अभ्यर्थियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। इसका नतीजा रहा कि 50.81 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। अन्य ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा छोड़ने वालों में महिला अभ्यर्थियों की संख्या अधिक रही। समाजशास्त्र विषय से आवेदन करने वाली तनया, राखी मोहंती आदि का कहना था कि पूरे परिवार के साथ परीक्षा देने लखनऊ जा पाना उनके लिए संभव नहीं था। आगरा से परीक्षा देने आईं मोनिका रस्तोगी ने बताया कि उनके साथ पति और दो बच्चे भी आए हैं। मोनिका ने इतिहास विषय से फार्म भरा है। अभ्यर्थियों की परेशानी तथा कम उपस्थिति को छोड़ दें तो परीक्षा में अन्य किसी तरह की गड़बड़ी की शिकायत नहीं है। परीक्षा नियंत्रक महेंद्र प्रसाद ने बताया कि लखनऊ मेें 36 परीक्षा केंद्रों पर 18213 में 8455 शामिल हु़ए। इलाहाबाद में 23 केंद्र पर कुल 11411 में से 6118 अभ्यर्थियों ने परीक्षा  दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed