{"_id":"613a12bd8ebc3eb72e5e43be","slug":"lawyers-will-boycott-president-s-program-high-court-lawyers-angry-due-to-neglect-of-bar-in-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति के कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगे वकील, कार्यक्रम में बार की उपेक्षा से हाईकोर्ट के वकील नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति के कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगे वकील, कार्यक्रम में बार की उपेक्षा से हाईकोर्ट के वकील नाराज
Thu, 09 Sep 2021 07:27 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 09 Sep 2021 07:27 PM IST
सार
गौरतलब है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 11 सितबंर को प्रयागराज में विधि विश्वविद्यालय और अधिवक्ताओ के लिए प्रस्तावित मल्टी लेबल पार्किंग व चैंबर के निर्माण का शिलान्यास करने आ रहे हैं।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट में 11 सितंबर को आयोजित राष्ट्रपति के कार्यक्रम का वकीलों ने बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा इस मामले को लेकर पारित प्रस्ताव में कहा गया है कि कार्यक्रम में एशिया की सबसे बड़ी बार एसोसिएशन की उपेक्षा की जा रही है तथा वकीलों को कार्यक्रम में उचित स्थान नहीं दिया जा रहा है न ही उन्हें शामिल किया जा रहा है।
इसे लेकर बार कार्यकारिणी ने बैठक में प्रस्ताव पारित किया क्या है कि वह कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगे, वहीं दूसरी ओर बार एसोसिएशन के पदाधिकारी का कहना है की बार के बहिष्कार के प्रस्ताव की जानकारी मिलने पर मुख्य न्यायाधीश ने देर शाम कुछ पदाधिकारियों को वार्ता के लिए बुलाया है। अभी इस मुद्दे पर बातचीत चल रही है और यदि सब कुछ सकारात्मक रहा तो बहिष्कार का निर्णय वापस भी हो सकता है।
गौरतलब है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 11 सितबंर को प्रयागराज में विधि विश्वविद्यालय और अधिवक्ताओ के लिए प्रस्तावित मल्टी लेबल पार्किंग व चैंबर के निर्माण का शिलान्यास करने आ रहे हैं। वकीलों का कहना है कि कार्यक्रम में उनकी उपेक्षा की जा रही है। बार पदाधिकारियो को उचित स्थान कार्यक्रम में नहीं मिल रहा है।