फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lawyers on strike angry with the arrest of advocate Vijay Mishra, questions raised on police action

प्रयागराज : अधिवक्ता विजय मिश्रा की गिरफ्तारी से नाराज वकील हड़ताल पर, पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

Mon, 31 Jul 2023 11:55 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 31 Jul 2023 11:55 AM IST
सार

माफिया अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा की गिरफ्तारी से नाराज जिला कचहरी के वकील सोमवार को हड़ताल पर हैं। रविवार की शाम इसका एलान किया गया था। सोमवार को कचहरी खुलने के बाद पहुंचे अधिवक्ताओं ने विजय मिश्र की गिरफ्तारी के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी।

विज्ञापन
Lawyers on strike angry with the arrest of advocate Vijay Mishra, questions raised on police action
साथी की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन करते कचहरी के अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माफिया अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा की गिरफ्तारी से नाराज जिला कचहरी के वकील सोमवार को हड़ताल पर हैं। रविवार की शाम इसका एलान किया गया था। सोमवार को कचहरी खुलने के बाद पहुंचे अधिवक्ताओं ने विजय मिश्र की गिरफ्तारी के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद धरने पर बैठ गए। अधिवक्ताओं के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कचहरी परिसर में भारी संख्या में फोर्स तैनात किया गया है।

विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ के मंत्री विद्या वरिधि मिश्रा ने अधिवक्ता विजय मिश्रा की गिरफ्तारी के तरीके को लेकर नाराजगी की। उन्होंने ने कहा कि गिरफ्तारी की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। अगली रणनीति पर फैसला जिला अधिवक्ता संघ की आमसभा करेगी। उन्होंने कहा की जिस तरीके से मुकदमों की पैरवी करने वाले वकील के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है वह निंदनीय है।

विज्ञापन

उधर, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि मुवक्किल की पैरवी करने वाले वकील के खिलाफ ऐसी कार्रवाई उचित नहीं है। आरोपों के संबंध में जानकारी एकत्र की जा रही है। सोमवार को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक करेगी और अग्रिम रणनीति पर फैसला करेगी। सेकुलर अधिवक्ता संघ के वसीम अहमद ने इस मुद्दे पर हड़ताल न करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि वकालत पेशे से इतर कार्य करने वालों की वजह से वकीलों की छवि समाज में खराब हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed